{"_id":"5c802c6fbdec22143356becc","slug":"riots-try-in-meerut-and-bawal-after-set-fire-to-religious-places-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दंगा भड़काने की थी बड़ी साजिश, मेरठ में धार्मिक स्थल फूंका, देखें बवाल की ये 23 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा भड़काने की थी बड़ी साजिश, मेरठ में धार्मिक स्थल फूंका, देखें बवाल की ये 23 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में मछेरान के बवाल में शहर को दंगे की आग में झुलसाने की बड़ी साजिश की गई। भूसा मंडी में झुग्गियों में आग लगने के बाद भीड़ ने दिल्ली रोड पर अराजकता फैलाई तो जली कोठी से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अफरातफरी मच गई। आगे देखें बवाल की 23 तस्वीरें:-
2 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
अचानक दिल्ली रोड पर बवालियों का आना इसी साजिश का परिणाम दिखा। यह तो शुक्र रहा कि कि शहर के अमन पसंद व आम लोगों ने गजब का धैर्य दिखाया और शहर को इस आग में जलने नहीं दिया।
3 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भूसा मंडी में कैंट बोर्ड की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध शुरू हुआ। ऐसा नहीं था कि पहली बार कैंट बोर्ड ने अतिक्रमण हटाया हो या पहली बार टीम का विरोध एवं मारपीट हुई हो। लेकिन इसी दिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि आग धधक उठी और बवालियों की शक्ल अख्तियार करती हुई बवालियों की टोली मछेरान में दिल्ली रोड पर आ धमकी। बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लूटपाट करने लगे। आते-जाते लोगों की कारें तोड़ डालीं और पलट दीं। पुलिस आई तो पुलिस को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल यह है कि यह कौन लोग थे, जिन्होंने इस तरह से शहर को दंगे की आग में झोंकने के मंसूबों पर काम शुरू कर दिया। पास में ही सटे गोलचा सिनेमा में शो चल रहा था। इस शो को भी तत्काल बंद कर जनता को यहां से निकाला गया, नहीं तो यहां भी अनहोनी हो सकती थी। दरअसल यह पूरी तरह से शहर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश थी।
विज्ञापन
5 of 23
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आम लोगों का धैर्य सबसे ऊपर
शहर भर में अफवाह फैल गई। लोग उधर दौड़े भी। लेकिन शहर के आम बाशिंदों ने धैर्य दिखाया। इन कुचक्रों में नहीं फंसे और टकराव की आशंकाओं को दरकिनार कर दिया। पुलिस का सहयोग किया। यहां तक कि जिन लोगों को इस मामले की जानकारी होती रही उन्होंने अन्य लोगों को फोन कॉल कर कहा कि किसी तरह उग्रता दिखाने की आवश्यकता नहीं है। इसका असर यह रहा कि रात होते-होते मामला निपटता चला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।