{"_id":"636de103291b5c50061b8ae9","slug":"meerut-case-of-gangster-act-registered-against-former-minister-haji-yakub-qureshi-and-wife-and-sons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Nov 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
हाजी याकूब पर शिकंजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गुरुवार देर रात गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज हो गया है। पुलिस याकूब की अवैध संपत्ति चिह्नित करने में जुटी है। इसे जब्त किया जाएगा।
पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है।
2 of 9
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गुरुवार को डीएम की संस्तुति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में याकूब के फैक्टरी मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब व फैजान भी आरोपी हैं।
3 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब की मीट फैक्टरी, दो मकान और छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन समेत कई विभागों के छापे के बाद से ही शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को डीएम की अनुमति के बाद याकूब, उनकी पत्नी संजीदा और दोनों बेटों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ तो जब्तीकरण के लिए संपत्ति तलाशनी शुरू कर दी गई। पुलिस का दावा है कि याकूब के दो मकान, एक मीट फैक्टरी चिह्नित कर ली गई है। दो लग्जरी कारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है। याकूब ने लोकसभा चुनाव में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। पुलिस ने इसका पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा है।
विज्ञापन
5 of 9
हाजी याकूब की संपत्ति हुई थी कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, याकूब कुरैशी का विदेश तक कारोबार फैला हुआ है। अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में याकूब और उनके दोनों बेटे आठ महीने फरार हैं। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।