{"_id":"63fa62a8320fcd5079024729","slug":"meerut-cold-store-accident-dilapidated-building-of-former-bsp-mla-will-be-demolished-2023-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा : ध्वस्त कराई जाएगी जर्जर इमारत, बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा : ध्वस्त कराई जाएगी जर्जर इमारत, बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मेरठ जनपद के दौराला में शीतगृह में हुए हादसे में दूसरे दिन डीएम द्वारा गठित टीम सुबह दस बजे ही पहुंच गई। यहां दिन भर यहीं मंथन रहा कि अमोनिया गैस को कैसे खाली किया जाए और जहां पर हादसा हुआ है, उस हिस्से को कैसे गिराया जाए।
यह हिस्सा ध्वस्त कराने के लिए हाईड्रो और मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी आ गई थी। बाद में तय हुआ कि अमोनिया गैस खाली कराने के बाद ही जर्जर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 7
मेरठ डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम दीपक मीणा ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई। टीम यहां निगरानी करती रही। टीम ने मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक के क्षेत्र को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य ने निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे गिराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से ध्वस्तीकरण में खर्च का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर जो व्यय होगा, वह शीतगृह के मालिक को वहन करना होगा।
4 of 7
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चौधरी चंद्रवीर सिंह की ओर से संदीप ठेकेदार, विक्रांत अहलावत, संजय प्रधान और रवि चौधरी ने टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा कि इतनी बड़ी इमारत को ऐसे न गिराया जाए। जहां जरूरत है, वहां तक ही गिराया जाए।
विज्ञापन
5 of 7
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर बाद तीन बजे इमारत गिराने के लिए दो हाइड्रा और जेसीबी मशीन भी आ गई, लेकिन फिर टैंकर में दो टन के करीब अमोनिया गैस भरी होने के कारण कार्रवाई रोक दी गई। तय किया गया कि पहले अमोनिया गैस को खाली कराया जाएगा, इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।