{"_id":"640333a15ec5115d780e313a","slug":"meerut-dewan-group-case-neha-reveals-big-secret-of-her-husband-ajay-2023-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह
मेरठ के एक चर्चित मामले में शनिवार को जमकर ड्रामा हुआ। दीवान समूह के परिवार की बहू नेहा शनिवार सुबह अपने ससुराल पहुंची और हाईवोल्टेज ड्रामा किया। लेकिन बहू के लाख कोशिशें करने के बावजूद भी परिवार के लोगों ने उन्हें घर में एंट्री नहीं दी। इसके बाद बहू ने पुलिस अधिकारी (आईजी) को फान कर मामले की जानकारी दी।
बताया गया कि दीवान परिवार की बहू ने शनिवार को अपने ससुराल के घर पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। वहीं हंगामा बढ़ता देख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और नेहा को समझा-बुझाकर अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान पुलिस ने नेहा के ससुराल वालों से भी फोन पर बातचीत की।
2 of 8
नेहा दीवान
- फोटो : अमर उजाला
दरअलस, दीवान समूह के परिवार की बहू नेहा का अपने पति अजय दीवान से विवाद चल रहा है। नेहा दीवान ने सिविल लाइन थाने में अजय दीवान के खिलाफ 498 ए(पत्नी से क्रूरता), 323(मारपीट), 504(धमकी), 338 धारा (गंभीर चोट पहुंचाना) में मुकदमा दर्ज कराया था। पिछले चार दिन से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
3 of 8
दीवान समूह मामला।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार को भी सिविल लाइन पुलिस दंपती के बयान दर्ज करने साकेत पहुंची थी। लेकिन बयान दर्ज नहीं हुए थे। वहीं नेहा के पति अजय दीवान का मोबाइल नंबर बंद जा रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइन विसंबर दयाल गंगवार का कहना था कि दंपती के बयान के बाद ही पुलिस की विवेचना आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
दीवान समूह मामला।
- फोटो : अमर उजाला
चाय में जहर पिलाने का भी आरोप
दीवान परिवार की बहू नेहा ने आरोप लगाया था कि उसे चाय में जहर पिलाया गया था। हालांकि अभी चाय में जहर देने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। इस आरोप की पुष्टि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से ही होगी।
विज्ञापन
5 of 8
दीवान समूह मामला।
- फोटो : अमर उजाला
साकेत में रहता है दीवान समूह का परिवार
पुलिस के अनुसार, दीवान समूह का पूरा परिवार साकेत में ही रहता है। अजय दीवान की पत्नी नेहा पिछले चार दिनों से अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। यह मामला शहर के बड़े दीवान समूह के परिवार से जुड़ा है। इसके चलते पुलिस तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।