मेरठ शहर को स्वर्ण नगरी बनाने के संकल्प के साथ मेरठ ज्वेलरी शो के तृतीय संस्करण का शुभारंभ रविवार से हो गया है। इसमें मेरठ के ज्वेलरी निर्माता और थोक विक्रेता अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही रैपिड रेल, हाईवे और जी 20 समिट के चित्रों की प्रदर्शनी भी इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करेगी।
Meerut Jewelry Expo: आज से हुआ ज्वेलरी शो का आगाज, देश भर से पहुंचे सराफा व्यापारी, ये है खास आकर्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार से मेरठ में स्वर्ण आभूषणों को ओडीओपी के अंतर्गत शामिल करने की भी मांग की है। आज आठ जनवरी को उद्घाटन सत्र में सुबह 11:30 बजे ज्वेलरी शो का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
देश के सभी शहरों के डिजाइन होंगे प्रदर्शित
ज्वेलरी शो में देश के सभी शहरों के डिजाइनों को एक ही स्टॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा। भारी और हल्के वजन वाले आभूषणों में मंदिर डिजाइन, कन्हैया डिजाइन, जैन मंदिर डिजाइन, एनीवर्सरी डिजाइन प्रदर्शित किए जाएंगे। - अंकुर जैन, अरहंत ज्वैलर्स, सदर।
26,900 हीरे की अंगूठी रहेगी आकर्षण
रैपिड ट्रेन, हाईवे, जी 20 सम्मिट के चित्रों के बीच 26,900 हीरों से बनी अंगूठी प्रदर्शित की जाएगी। टेंपल ज्वेलरी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। - विपुल अग्रवाल, डेजलिंग डायमंड।
फैंसी शेप में हीरों का होगा प्रदर्शन
ज्वेलरी शो में ब्राइडल हीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही फैंसी शेप में हीरे भी प्रदर्शनी में दिखाए जाएंगे। इसमें पान, घड़ी, गोल और अंडाकर डिजाइन के हीरों को प्रदर्शित करेंगे। - सौम्या रस्तौगी, देव ज्वैलर्स।