{"_id":"608bfe5707b25a44ab27e6f4","slug":"meerut-news-police-has-started-searching-for-the-accused-in-the-case-of-alcohol-scandal-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ शराब कांड: तूल पकड़ रहा मामला, प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों की तलाश शुरू और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ शराब कांड: तूल पकड़ रहा मामला, प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों की तलाश शुरू और...
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Apr 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। दो प्रधान प्रत्याशियों को जेल भेजकर पुलिस उनके समर्थकों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्होंने ही शराब उपलब्ध कराई थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर शासन ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस और प्रशासन अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की रिपोर्ट मांग ली।
2 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
इंचौली थाना क्षेत्र के साधारण पुर गांव में 25 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग में इस मामले में लीपापोती कर दी। किसी भी व्यक्ति का पोस्टमार्टम नहीं कराया और उनका अंतिम संस्कार करा दिया। यह मामला लखनऊ तक गूंजा है। 10 लोगों की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की है, इसकी रिपोर्ट लखनऊ ने मांग ली है। बताया गया कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने इस प्रकरण पर संज्ञान लिया है।
3 of 7
गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
एक ही गांव में 10 लोगों की जहरीली शराब से मौत होना चिंताजनक है। अधिकारियों ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए दो प्रधान प्रत्याशी संजय और महाराज को जेल भेज दिया है। वहीं, हलका इंचार्ज सुधीर सोढ़ी, बीट कांस्टेबल अंकित पांचाल को सस्पेंड कर दिया। बड़ा सवाल है कि पूरे प्रकरण में लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। अधिकारियों ने इस पर अभी चुप्पी साधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मामले की जानकारी देते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
इंचौली थाना पुलिस ने प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों की भी तलाश शुरू कर दी। बताया गया है कि समर्थकों ने ही जहरीली शराब प्रधान प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई थी। प्रधान प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई जहरीली शराब किस किस ने दी इसको लेकर पुलिस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
ग्रामीणों ने दी मामले की पूरी जानकारी।
- फोटो : amar ujala
वहीं, इस घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं कि कहीं इस शराब से उनकी भी तबीयत खराब ना हो जाए। बताया गया है कि अभी पांच लोगों की तबीयत ठीक नहीं है। जिनका इलाज चल रहा है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस की ओर से हत्या का मुकदमा तीनों प्रधान प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हो गया है। दो प्रत्याशी जेल भेजे गए हैं। पुलिस की अभी जांच पड़ताल चल रही है। जो भी आरोपी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।