{"_id":"6908450ebcfee53a0e0340c7","slug":"meerut-people-took-to-the-streets-carrying-the-tricolor-this-is-how-celebrated-becoming-world-champions-2025-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, मेरठ में ऐसे मना बेटियों के विश्व विजेता बनने का जश्न, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, मेरठ में ऐसे मना बेटियों के विश्व विजेता बनने का जश्न, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 AM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जैसे ही साउथ अफ्रीका का अंतिम विकेट लिया, टीवी पर मैच देख लोग लोग खुशी से झूम उठे। इसके बाद बेगमपुल पर आकर ढोल बजाए, तिरंगा लहराया और मिठाइयां बांटी। सभी उल्लास से सराबोर थे।
विज्ञापन
1 of 5
बेगमपुल पर लहराया तिरंगा, बजे ढोल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। लोग भारतीय टीम की जीत के बाद सड़कों पर उतर आए और हाथों में तिरंगा लहराते हुए जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और खूब आतिशबाजी हुई। बेगमपुल चौराहे पर लोग एकत्र हुए और तिरंगा लहराया।
2 of 5
जीत का जश्न मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर से लोग भारतीय टीम का मैच देखने के लिए टीवी से चिपक गए थे। छुट्टी होने के कारण लोगों ने पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रहे पुरुष टी-20 मैच का मजा लिया। इसे भी भारत ने जीता। फिर शाम से रात तक महिला विश्व कप क्रिकेट के फाइनल का आनंद उठाया। खेल नगरी मेरठ में क्रिकेट का क्रेज सिर चढ़कर बोलने लगा है। कई महिला क्रिकेट एकेडमी हैं। यहां काफी संख्या में महिला क्रिकेटर अभ्यास करती हैं। मैच का इन क्रिकेटरों ने भी खूब लुत्फ उठाया। यही नहीं शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में भी लोगों ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखा।
3 of 5
जमकर की आतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला
जब भी भारतीय टीम विकेट लेती या बल्लेबाजी के दौरान कोई चौका या छक्का लगातीं तो अलग ही माहौल नजर आता। शहर के कई स्थानों पर चाय की दुकानों और अन्य स्टॉल पर भी लोग मैच का आनंद उठाते नजर आए। जैसे ही भारतीय टीम ने मैच जीता तो शहर की सड़कों पर भारत माता की जय के जयकारे गूंजने लगे। शहर के बेगमपुल चौराहे, हापुड़ अड्डा चौराहे आदि स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर और डांस कर भारत की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत माता की जय के नारे लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में बढ़ेगा क्रिकेट का क्रेज
भारत की जीत पर महिला क्रिकेट कोच छाया ने कहा कि भारतीय टीम की जीत एक बड़ी जीत है। इससे देशभर में क्रिकेट का क्रेज बढ़ेगा। लड़कियां क्रिकेट खेलने के लिए और आगे आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
जगह-जगह मनाया जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को और मिलेगा मौका
अंडर 19 क्रिकेटर जाह्नवी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में पिछले कई वर्षों से लड़कियां आगे आ रही हैं। भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद लड़कियों की संख्या और बढ़ेगी। क्रिकेट में महिलाएं नाम कमाएंगी। युवाओं को और मौका मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।