योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभालते ही बूचड़खानों व अवैध मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई कराई थी। हालांकि इसका असर कुछ दिन तक तो दिखा लेकिन, शहरों में फिर अवैध दुकानें खुल गईं। वहीं, मेरठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों को बंद करा दिया।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
समर गार्डन चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जाकिर कॉलोनी, चमड़ा पैठ व समर गार्डन इलाके में घूम-घूमकर मीट की अवैध दुकाने बंद करा दी।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि यह दुकानें उनके परिवार को पालने का काम करती हैं। एकाएक अगर इन्हें बंद कर दिया जाएगा तो उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसी व्यापारी की एक न सुनी और क्षेत्र की सभी दुकानों को बंद करा दिया। चमड़ा पैठ में वसीम और फिरोज नाम के दो दुकानदारों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। बाद में माफी मांगने पर फिरोज को छोड़ दिया।
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस अगर कोई मीट की दुकान चलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/