फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, हेलमेट नहीं लगाने पर दनादन कट रहे चालान

Fri, 28 Jun 2019 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 28 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut police making challan for not wearing helmet
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में वाहन चेकिंग अभियान को लेकर शुक्रवार को भी ट्रैफिक और थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई। यहां तक कि नेता और पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गये हैं।  आगे स्लाइड्स में देखें कैसे पुलिस कर रही है सख्त कार्रवाई: -

Meerut police making challan for not wearing helmet
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर बुधवार सुबह से सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। गुरुवार और शुक्रवार को भी हर थाना क्षेत्र में कई चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पुलिस लाइन के बाहर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों के चालान काटे। 

Meerut police making challan for not wearing helmet
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शहर में कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती, बेगमपुल, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, दिल्ली रोड समेत 36 मुख्य स्थानों पर अभियान चला। शहर और देहात में सभी सीओ और थानेदारों ने अलग से कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police making challan for not wearing helmet
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया पर दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut police making challan for not wearing helmet
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालाना काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

निलंबित पुलिसकर्मियों पर जांच बैठी
बुधवार को लापरवाही में निलंबित हुए छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए। हेडकांस्टेबल बृजेश कुमार, हेडकांस्टेबल शांति प्रसाद, कांस्टेबल अरशद अली रजा, कांस्टेबल शमीम अहमद ने अभियान के दौरान लापरवाही बरती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed