फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ पुलिस ने पहली बार अजीबो-गरीब तरीके से किया दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या का खुलासा

Sun, 18 Nov 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Nov 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut police open the murder case of Delhi Police head Constable sarabjeet in a different way

सनसनी फैलाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा मेरठ पुलिस ने अजीबोगरीब तरीके से किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान इस तरह से कराई हो। दरअसल, पीड़ित परिवार के सामने ही एक अलग तरीके से आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी द्वारा कराई गई। आगे जाने कैसे पुलिस ने किया ये कारनामा:- 

Meerut police open the murder case of Delhi Police head Constable sarabjeet in a different way
पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को सादी वर्दी पहने दस पुलिसकर्मियों के बीच खड़ा कराया। फिर सरबजीत की पत्नी संगीता  द्वारा इनकी पहचान कराई गई। संगीता ने इनमें से दो को पहचान लिया, तीसरे को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नामजद किया। पुलिस को शिनाख्त परेड इसलिए करानी पड़ी क्योंकि इन्हीं आरोपियों को पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच क्लीनचिट दे चुकी थी।

 
Meerut police open the murder case of Delhi Police head Constable sarabjeet in a different way
24 घंटे की जद्दोजहद के बाद पहचाने गए आरोपी

दिल्ली के थाना सुल्तानपुरी थाने के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने शक के आधार पर मुंडाली थानाक्षेत्र के इलाहाबाद मंडईयां निवासी नितिन, लोकेंद्र और उसके भाई अंकित को एक सप्ताह पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तीन दिन पूछताछ की। लेकिन क्राइम ब्रांच ने तीनों लोगों को क्लीनचिट देकर छोड़ दिया था। शुक्रवार को इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी इन्हीं तीनों लोगों को उठाकर थाने ले आए। हेड कांस्टेबल की पत्नी संगीता से तीनों की पहचान कराई। महिला ने दो युवकों लोकेंद्र व नितिन को पहचान लिया। क्राइम ब्रांच इन आरोपियों को क्लीनचिट दे चुकी थी। इसको लेकर बखेड़ा हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police open the murder case of Delhi Police head Constable sarabjeet in a different way
पहली बार मेरठ में ऐसा खुलासा 

ऐसा खुलासा पहली बार मेरठ में होना माना जा रहा है। जिसमें गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शिनाख्त परेड करानी पड़ी। जिसमें यह साबित हो कि यह हत्यारोपी हैं या नहीं। शनिवार दोपहर खरखौदा पुलिस तीनोें आरोपियों को लेकर पुलिस लाइन पहुंची। जहां पर सरबजीत सिंह की पत्नी संगीता को बुलाया गया। पुलिस ने दस पुलिसवालों को सादी वर्दी में खड़ा किया। जिसमें तीनों आरोपी भी शामिल किए। इसके बाद सरबजीत की पत्नी संगीता से पहचान कराई गई। संगीता ने  लोकेंद्र और नितिन को पहचान लिया। इंस्पेक्टर ने लोकेंद्र और नितिन से पूछताछ के बाद अंकित को नामजद करते गिरफ्तारी दर्शा दी। जिनको रविवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस के अनुसार नितिन आैर लोकेंद्र पर हापुड़ के सिंभावली थाने में लूट और गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Meerut police open the murder case of Delhi Police head Constable sarabjeet in a different way

यह था पूरा मामला 

14 अक्तूबर 2018 को परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बढ़ला निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की हत्या हुई थी। सरबजीत सिंह अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ छुट्टी पर गांव आए थे। घटना वाले दिन अपने मामा के गांव फकरपुर कबट्टा खरखौदा से धार्मिक कार्यक्रम से सेंट्रो कार से लौट रहे थे। खरखौदा में संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने परिवार के सामने सरबजीत को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था।  

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने हत्यारोपियों को पहचाना है। एसपी देहात से जांच कराई गई। आरोपियों की शिनाख्त परेड भी हुई। पीड़ित परिवार के कहने पर उनको नामजद किया गया। पुलिस की जांच में जो भी सामने आएगा, उसको उजागर किया जाएगा। - अखिलेश कुमार, एसएसपी 

क्राइम ब्रांच ने जांच की थी, लेकिन चश्मदीद से पहचान नहीं कराई थी। सरबजीत की पत्नी संगीता वारदात की चश्मदीद  है। शिनाख्त परेड के बाद तीनों को आरोपी बनाया गया। परिवार के लोग भी इन्हें आरोपी मान रहे हैं। -राजेश कुमार, एसपी देहात 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed