{"_id":"69ce06e99e5df50cc1096220","slug":"meerut-roadways-buses-collide-near-modipuram-metro-station-drivers-of-both-injured-passengers-scream-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास रोडवेज बसों में टक्कर, दोनों के चालक घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास रोडवेज बसों में टक्कर, दोनों के चालक घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:34 AM IST
सार
यूपी रोडवेज की बस ने उत्तराखंड रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। दोनों बसों के यात्रियों को तेज झटका लगा। मगर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घायल चालकों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
टक्कर के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बसें।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आईएसबीटी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। हादसा मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
2 of 5
बस से उतारे गए यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश परिवहन डिपो की रोडवेज बस चालक अतुल लेकर जा रहा था। वहीं, उत्तराखंड डिपो की बस अनिल चला रहा था। उत्तर प्रदेश परिवहन की रोडवेज तेज रफ्तार में थी और अचानक ब्रेक लगने के कारण वह आगे चल रही बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
यूपी रोडवेज की बस।
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों को झटका लगा और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
4 of 5
उत्तराखंड रोडवेज की बस।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों बसों को किनारे लगाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बसों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया है। वहीं इस दौरान यात्री दूसरी बसों में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।