फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सांप से डसवाकर पति का कत्ल कराने वाली दामिनी जेल में रोई, इस शख्स का चेहरा देखने को बेताब; जताई ये इच्छा

Mon, 20 Jul 2026 12:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 20 Jul 2026 12:27 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में सांप से डसवाकर पति की हत्या कराने वाली दामिनी जेल में शनिवार रात रोने लगी। दामिनी बेटे को याद कर रोती रही। दामिनी अब बेटे का चेहरा देखने को बेताब है। उसने बेटे से मिलने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Meerut Snake Murder Damini who had her husband killed by snakebite is now desperate to see her son face
Meerut Atul Panwar Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में स्कूल मालिक अतुल पंवार की करैत सांप से डसवाकर हत्या कराने वाली पत्नी दामिनी भड़ाना शनिवार पूरी रात जेल में करवटें बदलती रही। दादा अजब सिंह के पास बेटे मानिक को याद कर उससे मिलने की इच्छा जेल अधिकारियों से जताई है। 


बेटे को जेल में याद कर भावुक हो रही है हालांकि दादा ने पोते को अपने पास रखने की बात कहकर दामिनी से मिलवाने से भी मना कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस जल्द इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की बात कह रही है।
Meerut Snake Murder Damini who had her husband killed by snakebite is now desperate to see her son face
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल पंवार से प्रेम प्रसंग होने के बाद दामिनी ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया था। जिसमें लिखा है कि ''''अतुल की गुर्जरी''''। अतुल पंवार की हत्या के बाद शनिवार को पहली रात दामिनी की जेल में कटी। 
Meerut Snake Murder Damini who had her husband killed by snakebite is now desperate to see her son face
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा से अपने बेटे मानिक से मिलने की इच्छा दामिनी ने जताई। मानिक के दादा अजब सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बहू दामिनी से संबंध खत्म कर दिए हैं। वह मानिक को खुद पालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Damini who had her husband killed by snakebite is now desperate to see her son face
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानिक के चाचा यूपी पुलिस में कांस्टेबल कुलदीप ने भी कहा कि दामिनी का मानिक से अब कोई मतलब नहीं है। दामिनी के भाई ने कहा कि बहन दामिनी से हमने अपने सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं। 
विज्ञापन
Meerut Snake Murder Damini who had her husband killed by snakebite is now desperate to see her son face
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के भाई कुलदीप का कहना है कि दामिनी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 60 दिन के अंदर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर देंगे। जल्द ही विसरा की रिपोर्ट मंगाने के लिए भी पत्राचार करेंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरा मामले में कार्रवाई कराने का काम किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed