{"_id":"647e287885795c7e6304502c","slug":"meerut-stone-pelting-on-mda-and-police-over-land-dispute-in-kankar-khera-and-accused-arrested-2023-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार
हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को कंकरखेड़ा के नंगलाताशी गांव में कब्रिस्तान के पास एमडीए से खरीदी गई जमीन पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने घंटों चली कार्रवाई के बाद चिकित्सक को कब्जा दिला दिया। कार्रवाई के विरोध में दर्जनों लोगों की भीड़ ने इसे कब्रिस्तान की जमीन बताते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो आरोपी गलियों में पथराव करते हुए फरार हो गए।
इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की तरफ से कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 of 8
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इस कब्रिस्तान के पास ही एमडीए की हजारों वर्ग मीटर जमीन है। इसमें 1191 मीटर का भूखंड एमडीए ने दो साल पहले सरधना रोड स्थित लक्ष्य हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सागर तोमर को बेचा था। डॉ. सागर ने यहां कब्जा लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। एक साल पहले भी इसका प्रयास किया गया, मगर कब्जा नहीं मिल पाया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक होने का दावा करते रहे।
3 of 8
पथराव करते आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
इसी मामले में डॉ. सागर ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया। हाईकोर्ट ने चिकित्सक के पक्ष में फैसला दिया और एमडीए को जमीन पर कब्जा दिलाने के आदेश दिए। सोमवार को एमडीए की टीम पुलिस और पीएसी के साथ पहुंची, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। अधिकारियों ने मामले को शांत कर दिया। एमडीए ने जमीन की पैमाइश कराकर चिकित्सक को उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हालात को देखते हुए एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसीएम संगीता सिंह, जोनल अधिकारी अरुण शर्मा, विमल कुमार सोनकर, सीओ दौराला अभिषेक पटेल सहित कई थानों की पुलिस तैनात रही। पुलिस के पहरे में चिकित्सक ने पिलर लगाकर तारबंदी कर दी।
विज्ञापन
5 of 8
जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरे पक्ष के वकील ने विरोध किया। अधिकारियों ने वकील को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। यह जमीन एमडीए की है। एमडीए के अधिकारी एसएन तोमर ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लगभग आठ बीघा सरकारी जमीन दबा रखी थी। इसे दूसरे पक्ष के लोगों से कब्जा मुक्त कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।