{"_id":"607290c38ebc3ee61e7cea69","slug":"meerut-young-boy-fall-in-love-with-his-aunt-who-was-double-in-age-then-murder-her-and-suicide-due-to-fear-of-society","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोगुनी उम्र की चाची पर आया 23 साल के युवक का दिल, समाज के डर से दोनों ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुनी उम्र की चाची पर आया 23 साल के युवक का दिल, समाज के डर से दोनों ने उठाया खौफनाक कदम
Sun, 11 Apr 2021 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
चाची-भतीजे का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के भावनपुर में हुई चाची भतीजे की हत्या व आत्महत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे गुड्डू (23) पुत्र अलीशेर का चार बच्चों की मां (38) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में चाची भतीजा का रिश्ता था। समाज में बदनामी के डर से दोनों ने एकसाथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम :-
जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह 5 30 बजे प्रेमी.युगल ने गांव के बाहर पथवारे में पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके कुछ देर बाद गुड्डू ने पिस्टल से प्रेमिका की छाती और हाथ में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर अपने माथे पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली।
भावनपुर निवासी गुड्डू ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले चेन्नई में रहने वाले अपने बड़े भाई जमील को सुबह 5:15 बजे तीन सेकेंड का ऑडियो भेजा था। ऑडियो में था ‘अस्सलाम वालेकुम भाईजान... हद हो गई... आज दो मौतें होंगी’। पुलिस ने ऑडियो को सुना। फिर गुड्डू की जेब की तलाशी ली, जिसमें सुसाइड नोट मिला। दोनों चीजें मिलते ही पुलिस ने घटना को आत्महत्या मान लिया।

murder meerut
- फोटो : amar ujala
सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज
प्रेमी-युगल की मौत की जानकारी कंट्रोल रूम को सुबह 6 बजे दी गई। 15 मिनट बाद भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुसाइड नोट और ऑडियो से स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने खुद ही जान दी है, लेकिन घटनास्थल पर पिस्टल न मिलने से कई सवाल उठ रहे थे।
पुलिस ने गुड्डू के पिता अलीशेर सहित चार लोग हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अलीशेर ने पिस्टल छिपाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से चंद कदम की दूरी से पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।

यह लिखा था सुसाइड नोट में
‘मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं। इसलिए मैं यह बात गुड्डू से लिखवा रही हूं। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। यह बात सबको पता चल गई थी। बदनामी के डर से हम दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। हमारी मौत के बाद परिवार को कोई परेशान न करे। धन्यवाद : गुड्डू और गुलशन

रिश्ते को किया कलंकित
प्रेमी युगल ने रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। गुड्डू और गुलशन के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। इस प्रेम ने बच्चों से उनकी मां का प्यार छीन लिया। महिला के चारों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुलशन की बड़ी बेटी 16 साल, दूसरे नंबर का बेटा 12 साल और सबसे छोटा बच्चा 2 साल का है। प्रेमी युगल में करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।