फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाईजान ! हद हो गई, आज दो मौतें होंगी..., मरने से 15 मिनट पहले गुड्डू ने भाई को भेजा था ऑडियो 

Sun, 11 Apr 2021 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Apr 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
murder and suicide in meerut, couple ended life in love affair
जांच करने पहुंची पुलिस और चाची-भतीजे की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ के भावनपुर निवासी गुड्डू ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले चेन्नई में रहने वाले अपने बड़े भाई जमील को सुबह 5:15 बजे तीन सेकेंड का ऑडियो भेजा था। ऑडियो में था ‘अस्सलाम वालेकुम  भाईजान... हद हो गई... आज दो मौतें होंगी’। पुलिस ने ऑडियो को सुना। फिर गुड्डू की जेब की तलाशी ली, जिसमें सुसाइड नोट मिला। दोनों चीजें मिलते ही पुलिस ने घटना को आत्महत्या मान लिया।

murder and suicide in meerut, couple ended life in love affair
चाची-भतीजे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

प्रेमी-युगल की मौत की जानकारी कंट्रोल रूम को सुबह 6 बजे दी गई। 15 मिनट बाद भावनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस वक्त गुलशन का शव चारपाई पर था और गुड्डू का शव जमीन पर पड़ा था।

पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हें लगा था कि महिला की सांसें चल रही थीं। इसी कारण उसे चारपाई पर लिटा दिया था। फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट और मोबाइल सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

murder and suicide in meerut, couple ended life in love affair
pistol - फोटो : amar ujala

तीन घंटे बाद पुलिस ने बरामद की पिस्टल
सुसाइड नोट और ऑडियो से स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने खुद ही जान दी है, लेकिन घटनास्थल पर पिस्टल न मिलने से कई सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने गुड्डू के पिता अलीशेर सहित चार लोग हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अलीशेर ने पिस्टल छिपाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से चंद कदम की दूरी से पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
murder and suicide in meerut, couple ended life in love affair
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

यह लिखा था सुसाइड नोट में
‘मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं। इसलिए मैं यह बात गुड्डू से लिखवा रही हूं। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। यह बात सबको पता चल गई थी। बदनामी के डर से हम दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। हमारी मौत के बाद परिवार को कोई परेशान न करे। धन्यवाद : गुड्डू और गुलशन

विज्ञापन
murder and suicide in meerut, couple ended life in love affair
murder meerut - फोटो : amar ujala

भावनपुर में प्रेमी युगल ने पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। बताया है कि युवक व महिला के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर था। बताया है कि गुड्डू की उम्र 23 साल थी और महिला की उम्र 38 साल थी।

हालांकि दोनों सगे चाची-भतीजे नहीं थे। लेकिन परिवार के रिश्तो में दोनों का नाता है। चाची-भतीजे के इस प्रेम ने बच्चों से उनकी मां का प्यार छीन लिया। महिला के चारों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया है कि बड़ी बेटी 16 साल की और सबसे छोटा बच्चा 2 साल का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed