शादी होते ही लड़कियों के नाम के साथ उनके पति का नाम जुड़ जाता है। युवतियां सोशल मीडिया पर भी अपने अकाउंट को अपडेट कर लेती हैं। फेसबुक पर पति का नाम जोड़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब युवतियां इस चलन से इतर अपने नाम के साथ मां का नाम भी जोड़ रही हैं। कॉलेज गोइंग और नौकरीपेशा युवतियां अपने नाम के साथ मां का नाम लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट बना रही हैं।
सबसे बड़ा सम्मान... मेरे साथ मेरी मां का नाम, तस्वीरें देखकर होगा बेटियों पर गर्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारी तारीफें केवल पिता को ही क्यों
सिमरन ने अपना एफबी अकाउंट सिमरन आंचल सूर्यवंशी के नाम से बनाया है। आंचल, सिमरन की मां का नाम है। सिमरन कहती हैं कि मार्क शीट से लेकर हर जगह हर कोई पिता का नाम पूछता है, जबकि बच्चों को पालने, बड़ा करने का ज्यादा क्रेडिट तो मम्मी को मिलना चाहिए। जो कभी नहीं मिलता। घरों में भी हम लोग सुनते हैं बच्चे बिगड़े तो मां की जिम्मेदारी लेकिन सुधरे तो पिता को क्रेडिट। इसलिए मैंने अपना फेसबुक अकाउंट अपनी मम्मी के नाम के साथ बनाया है। मेरे कई दोस्तों ने इस ट्रेंड को फॉलो किया।
अच्छा अहसास होता है
अर्चना निर्मला ठाकुर नाम से फेसबुक अकाउंट चला रही अर्चना कहती हैं जब भी अपना सोशल मीडिया अकाउंट देखती हूं तो अच्छा अहसास होता है। शुरुआत में लोग बोलते थे कि तुमने अपने अकाउंट में मम्मी का नाम क्यों जोड़ा है। जब मैंने कहा कि अपने अकाउंट को देखकर मुझे हमेशा लगता है कि हर पल मम्मी मेरे साथ हैं, बहुत अच्छा लगता है, तो अब वो मेरी तारीफ करते हैं।
गर्व महसूस होता है
एनिमेशन की शिक्षा ले रही छात्रा इशिता ने अपना फेसबुक अकाउंट इशिता पूनम श्रीवास्तव नाम से बनाया है। वह कहती हैं नाम के साथ मां का नाम जोड़ना यानि खुद पर गर्व महसूस होना। जब भी किसी को अपने अकाउंट का लिंक भेजती हूं या अकाउंट के बारे में बताती हूं तो बहुत अच्छा लगता है। अपने साथ अपनी मां की सफलता साथ चलती दिखती है। इसलिए मैं मम्मी के नाम को कभी नहीं हटाऊंगी।
मदर्स डे पर जोड़ा था नाम
फाइन आर्ट की छात्रा वंदिता ने अपने फेसबुक अकाउंट में अपनी मां रीना जैन का नाम जोड़ा है। वंदिता का फेसबुक अकाउंट वंदिता रीना जैन के नाम से है। वह कहती हैं मां ऐसा रिश्ता है जो हर इंसान की जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। उस मां को हम क्या दे पाते हैं, कुछ नहीं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट मम्मी के नाम से बनाऊंगी। मदर्स डे पर मैंने अपनी मम्मी को अपना फेसबुक अकाउंट डेडिकेट किया था और अपने नाम के साथ उनका नाम जोड़ा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/