फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: युवती की पहचान के लिए तीन महिलाओं का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, अब तक मिलीं सिर कटी कई लाशें

Sun, 14 Aug 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Aug 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Murder: Police will conduct DNA test of three women to identify woman headless dead body
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मिली युवती की सिर कटी लाश मिलने के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लगी है। पुलिस की टीमें युवती के सिर को तलाशने में जुटी हुई हैं। वहीं मुजफ्फरनगर से एक परिवार भी महिला की शिनाख्त के लिए आया था लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, मेरठ से भी दो परिवार शिनाख्त के लिए पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब पुलिस तीनों परिवारों के दावे की पुष्टि करने के लिए इन परिवारों की महिलाओं का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है।



लिसाड़ी गेट के लखीपुरा में शुक्रवार को कब्रिस्तान के पास एक युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव के पास ही फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट पड़ी थी। शव चादर में लिपटा था और हाथ बंधे हुए। पुलिस का अनुमान है कि वारदात के बाद हत्यारोपी शव को चादर में लपेट कैरेट में रखकर कब्रिस्तान में दबाने ले जा रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी के आ जाने के बाद वे शव को कब्रिस्तान के पास में ही छोड़कर भाग गए। हालांकि अभी तक भी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Murder: Police will conduct DNA test of three women to identify woman headless dead body
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कैंट, लिसाड़ीगेट में पहले भी फेंके गए युवतियों के शव
मेरठ शहर में युवतियों के सिर कटे शव मिलने के मामले पहले भी सामने आए पर पुलिस कातिलों को तलाशने में नाकाम ही साबित हुई। कभी नाले में लाश को फेंक दिया गया तो कभी दूसरे स्थान से लाकर मेरठ में लाश फेंकी गई। लिसाड़ी गेट, कैंट और ब्रह्मपुरी में ओडियन नाले में भी युवतियों के सिर कटे शव मिल चुके हैं। पुलिस इनमें से कई मामलों को सुलझाना तो दूर शवों की पहचान तक नहीं करा पाई।

Murder: Police will conduct DNA test of three women to identify woman headless dead body
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

15 टुकड़ों में बोरे में मिली थी युवती की लाश
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में 27 अक्तूबर 2020 को बोरे में एक युवती का शव टुकड़ों में मिलने पर सनसनी फैल गई थी। युवती के शव को तकरीबन 15 टुकड़ों में काटा गया था। हत्या किसकी हुई यह राजफाश नहीं हो सका और पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Police will conduct DNA test of three women to identify woman headless dead body
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

कैंट में मिली युवती की सिर कटी लाश
छह जुलाई 2022 को कैंट में बीआई लाइंस के पास एक युवती का सिर कटा शव मिला था। युवती का एक हाथ और सिर गायब था। इस केस में शरीर के कई अंग गायब होने के चलते बिसरा भी सुरक्षित नहीं रखा जा सका। इस पर डीएनए सुरक्षित रखा गया।
 

विज्ञापन
Murder: Police will conduct DNA test of three women to identify woman headless dead body
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

किठौर में संदूक में मिला युवती का शव
किठौर के राधना जंगल में भी युवती का सिर कटा शव मिला था। अतराड़ा के जंगल में भी युवती का शव संदूक में बंद मिला था। इस शव की भी पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं शहर में लगातार ऐसी वारदातों के बढ़ने से पुलिस भी सवालों के घेरे में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed