{"_id":"690b1c495070fef91208147e","slug":"naima-murder-case-husband-and-his-partner-killed-his-wife-mosque-imam-and-his-disciple-were-arrested-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मस्जिद के इमाम ने बीवी को शॉपिंग के बहाने बुलाया... फिर साथी संग इसलिए मारा; शहजाद ने ऑनलाइन किया था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मस्जिद के इमाम ने बीवी को शॉपिंग के बहाने बुलाया... फिर साथी संग इसलिए मारा; शहजाद ने ऑनलाइन किया था निकाह
Wed, 05 Nov 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Nov 2025 03:30 PM IST
सार
नईमा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति ही हत्यारा निकला है। उसने पत्नी को साथी संग मार डाला। आरोपी ने साथी से रस्सी से फंदा लगवाया और फिर खुद ने छुरी से गला रेत दिया था।
विज्ञापन
Naima murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के जानी थाना इलाके के सिवाल खास जंगल में हुए नईमा यासमीन (40) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके इमाम पति शहजाद और उसके सहयोगी नदीम अंसारी ने गला रेतकर की थी। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नईमा यासमीन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस चरथावल पहुंची तो गंगनहर पटरी से मिला शव नईमा यासमीन सैकिया पत्नी शहजाद निवासी ग्राम सैद नंगला मुजफ्फरनगर का होने की पुष्टि हुई। जांच में शामिल करते हुए महिला के पति से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कबूल लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और उसका साथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि नईमा यासमीन की हत्या उसने अपने साथी नदीम अंसारी के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद किसी को शक न हो इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चरथावल पर दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद जानी पुलिस ने मंगलवार को शहजाद व नदीम को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छूरी व रस्सी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और उसका साथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी थी नईमा
शहजाद मूल रूप से कस्बा फलावदा के मोहल्ला कुरैसियान का निवासी है। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट के लक्कीपुरा में भी मकान बनाकर रहता था। जबकि दर्जी का काम करने वाला उसका दोस्त नदीम भी फलावदा के ऊंचा मोहल्ला निवासी है। 45 वर्षीय शहजाद 18 साल से ग्राम सैद नंगला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर मस्जिद में इमाम है। नईमा यासमीन डिब्रूगढ़ (आसाम) की रहने वाली ग्रेजुएट थी, जो पूर्व में कई मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी थी, जिसने पहले पति से तलाक के बाद शहजाद से निकाह किया था।

शॉपिंग के बहाने लाकर की हत्या, साथी को दिए 12 हजार
शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसने नदीम को 12 हजार रुपये दिए। 16 सितंबर को दोनों ने नईमा यासमीन को मेरठ में शॉपिंग करने के बहाने बुलाया। उसे बस से जानी ले गए। वहां जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अर्द्ध बेहोशी की हालत में सिवाल खास के पास जंगल में एक खेत में ले जाकर नदीम ने रस्सी से फंदा लगा दिया और शहजाद ने छूरी से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।