{"_id":"68fb0db178ba8c24ef00c6d6","slug":"nose-rubbing-incident-bjp-leader-said-this-incident-is-terrorizing-defamed-the-party-made-this-demand-2025-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाक रगड़वाने का मामला: भाजपा नेता बोले- ये घटना दहशत फैलाने वाली, पार्टी को किया बदनाम, एसएसएसी से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाक रगड़वाने का मामला: भाजपा नेता बोले- ये घटना दहशत फैलाने वाली, पार्टी को किया बदनाम, एसएसएसी से की ये मांग
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:56 AM IST
सार
Meerut News: सांसद अरुण गोविल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दिनेश खटीक समेत भाजपा नेता एसएसपी से मिले और विकुल चपराणा समेत सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। वहीं इस केस में धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर हैंडलूम व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाने के मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि एसएसपी से मिले। उन्होंने विकुल चपराना समेत सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। एसएसपी से मिलने वालों में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया आदि शामिल रहे।
2 of 8
मीडिया से बात करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पहले गिरफ्तार किए जाने के बाद जमानत पर छूटे मुख्य आरोपी विकुल चपराना को अब बढ़ाई गई धाराओं में फिर से गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
एसएसपी से मिलने पहुंचे भाजपाइयों के साथ पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी की मां और भाई भी थे। भाजपाइयों ने कहा कि आरोपियों ने इस घटना को करके समाज में दहशत फैलाने का काम किया है, इसलिए कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
3 of 8
कप्तान से मुलाकात के बाद स्कूटी से वापस गए डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस घटना से समाज में गलत संदेश गया है और पार्टी की साख को ठेस पहुंची है। मेडिकल और नौचंदी पुलिस की भूमिका की भी संदिग्ध है, उनकी जांच होनी चाहिए। जो पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे, उनका निलंबन होना चाहिए। उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एसएसपी से मिलकर वापस आते।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि एसपी सिटी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी से मिलने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, कमल दत्त शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 8
एसएसपी से मिलने पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता गुट के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मेडिकल थाना पुलिस ने इस मामले में अवैध वसूली की धारा भी बढ़ाई है। बुधवार रात गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों काजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, सेक्टर तीन शास्त्रीनगर का रहने वाला आयुष शर्मा और सुबोध यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम कोर्ट में पेश किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।