फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 13 Apr 2021 02:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Apr 2021 02:24 PM IST
सार

मेरठ में चुनाव के लिए नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Two candidates have been found to be Corona positive during enrollment in Meerut
निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के 12 ब्लॉक और कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शाम पांच बजे तक चलने वाली प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में चार जगह नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य के लिए ब्लॉक स्तर पर नामांकन किए जा रहे हैं। उधर, नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Panchayat Chunav 2021: Two candidates have been found to be Corona positive during enrollment in Meerut
नामांकन के दौरान जांच करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

सरधना खंड विकास कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई। वहीं मवाना विकास खंड पर नामांकन करने वाले लोग काफी कम संख्या में पहुंचे हैं। एसडीएम मवाना ने ब्लॉक माछरा पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उधर, ब्लॉक रोहटा में सीडीओ शशांक चौधरी ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।

Panchayat Chunav 2021: Two candidates have been found to be Corona positive during enrollment in Meerut
जांच करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा हस्तिनापुर खंड विकास कार्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई। वहीं खंड विकास कार्यालय तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। खंड विकास कार्यालय के पास दो-दो बैरियर लगाए गए हैं। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए खंड विकास कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच सघन चेकिंग के बाद ही प्रत्याशियों को नामांकन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को अंदर जाने की अनुमति है। बाकी लोगों को पुलिस द्वारा बाहर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: भाजपा ने सभी वार्डों पर घोषित किए प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Two candidates have been found to be Corona positive during enrollment in Meerut
मौके पर अधिकारी तैनात। - फोटो : amar ujala

परीक्षितगढ़ से अपडेट 
त्रिस्तरीय चुनाव के लिए मंगलवार को प्रधान पद, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने सुबह नौ बजे ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। लाइन में लगे प्रत्याशियों के साथ मात्र दो ही व्यक्तियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नामांकन के दौरान एक महिला सहित दो प्रधान पद के प्रत्याशी चितलवाना शेरपुर से मुनेश, बाबू व बीडीसी प्रत्याशी पप्पू ग्राम पुट्टी समेत मुजम्मिल ग्राम पुट्टी, शीशराम ग्राम खटकी, वेद प्रकाश गिरी ग्राम खटकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव को वेटिंग रूम में आउटलेट कर दिया। 

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान, एसएसपी बोले...

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Two candidates have been found to be Corona positive during enrollment in Meerut
नामांकन के दौरान जांच करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

उधर, नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम मवाना कमलेश कुमार गोयल, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही व थानों की फोर्स और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रत्याशियों के साथ जुलूस पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed