फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़ें ये खबर, देखें किस जगह का क्या है टूर पैकेज

Mon, 20 May 2019 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
planning for tour, here is all about tourist places and package
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। स्कूल अभी जूनियर विंग की छुट्टियां कर रहे हैं। मई अंत तक सीनियर कक्षाओं में भी ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो जाएंगे। इन छुट्टियों के साथ ही लोगों ने परिवार सहित पहाड़ियों की तरफ घूमने की योजना बना ली है।



मेरठ से उत्तराखंड और हिमाचल के पर्यटन स्थल नजदीक होने के कारण छोटे टूर पैकेज में लोग पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं। वहीं 7 दिन से अधिक की टूर प्लानिंग के लिए महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, केरल की बुकिंग कराई है। 
 

planning for tour, here is all about tourist places and package
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

कुछ परिवार मलेशिया, दुबई, हांगकांग घूमने की भी योजना बना रहे है। इसके अलावा बिना टूर पैकेज बुक कराए लोग व्यक्तिगत तौर पर छोटे टूर में मनाली, शिमला, लैंसडाउन, मसूरी, नैनीताल, मथुरा, वृंदावन, चंडीगढ़ जयपुर, आगरा भी घूमने जा रहे हैं। कुछ लोगों ने छह महीने पहले ही टूर बुकिंग करा ली थी, तो कई परिवार अब ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग करा रहे हैं।

planning for tour, here is all about tourist places and package
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

कंपनियों ने लांच किए स्कीम वाले पैकेज 
गर्मी की छुट्टियों में टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के अच्छे कारोबार का मौसम होता है। इस मौसम को पूरा भुनाने के लिए ट्रैवल कंपनियां भी कई प्रकार के छूट पैकेज दे रही हैं। सस्ते टूर पैकेज के अलावा छूट  भी है। ताकि लोग अधिक से अधिक घूमने जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planning for tour, here is all about tourist places and package
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

टूर पैकेज में होटल से लेकर गाड़ी की सुविधा
कंपनियों द्वारा दिए जा रहे टूर पैकेज में शहर से संबंधित स्थान तक जाने की सुविधा, संबंधित पर्यटन स्थल पर ठहरना, लंच, डिनर, ब्रेकफास्ट की सुविधा, पर्यटन स्थल पर घूमने की सुविधा शामिल होती है। पैकेज रेट के अनुसार ये सुविधाएं बदल जाती हैं। इसके अलावा डेस्टिनेशन पर पहुंचकर जो भी अतिरिक्त खर्चे होते हैं वो पैसेंजर को स्वयं वहन करना होता है। साथ ही इसमें टूरिज्म इंश्योरेंस भी शामिल होता है। 

विज्ञापन
planning for tour, here is all about tourist places and package
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

देश के पर्यटन स्थल प्रति व्यक्ति के अनुसार पैकेज
गोवा-
4 रात 5 दिन- 21, 000 रुपये
गुजरात-2 रात 3 दिन- 15, 250 रुपये
राजस्थान- 5 रात 6 दिन- 20,000 रुपये
कश्मीर- 2 रात 3 दिन- 30,000 रुपये
केरल- 5 रात 6 दिन- 27, 000 रुपये
अंडमान निकोबार- 4 रात 5 दिन- 50,000 रुपये
दार्जलिंग गंगटोक- 5 रात 6 दिन- 30,000 रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed