{"_id":"630d8241ee202831d708d1fe","slug":"pnb-bank-manager-wife-and-son-body-found-in-bed-in-house-after-murdered-in-hastinapur-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें
मेरठ के हस्तिनापुर में दिनदहाड़े हस्तिनापुर में डकैती के बाद बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या की वारदात हो गई। सवाल है कि डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जलीलपुर से लौटने के बाद जब मैनेजर को घर पर ताला लगा मिला तो वह सीधे थाने पहुंच गए। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और मैनेजर वापस घर आए। परिजनों ने ताला तोड़ा तो अंदर का हाल देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
डकैती के बाद शिखा और उनके पांच साल के बेटे रूकांश को बदमाशों ने बेरहमी से मारा। मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटा और फिर दोनों के शव अलग-अलग बेड में बंद कर आसानी से फरार हो गए। वहीं पत्नी और बेटे का शव देखकर बैंक मैनेजर बेहोश हो गए। उधर, परिजनों की चीख निकल गई। शिखा जिंदा हो सकती है, यह सोचकर परिवार के लोग आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि शिखा दम तोड़ चुकी है।
2 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
बदमाशों ने परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए वारदात के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। जब संदीप ड्यूटी से वापस लौटे तो सोचा की पत्नी और बेटा बाजार गए होंगे। उन्होंने फोन मिलाया तो रिंग जाती रही पर रिसीव नहीं हुआ।
3 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
वहीं करीब दो घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद वे थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रामलीला ग्राउंड के समीप संदीप का मकान है। बदमाश इतनी बड़ी वारदात कर गए और पड़ोसियों को भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। कस्बे में घर में घुसकर मां बेटे की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं चारों और घटना की चर्चा हो रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर।
- फोटो : amar ujala
पत्नी को फोन करते रहे मैनेजर, नहीं हुआ रिसीव
7:00 बजे बैंक मैनेजर संदीप घर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा देखकर मैनेजर ने पत्नी को कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने लोगों से जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वे थाने पहुंच गए तो वहां इंस्पेक्टर ने लिखित में प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।