उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार देर रात किरठल गांव के राहुल उर्फ रुपन (22) की घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनू पंडित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। सोनू पंडित ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।
शादी में डांस करने पर युवक से हुआ विवाद, दो साल बाद किया मर्डर, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे असारा-बूढ़पुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवक ने बाइक नहीं रोकी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सोनू पंडित के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी गुड्डू फरार हो गया।
घायल बदमाश को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। फरार आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने कांबिंग की। बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया। एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया।
इसलिए की गई थी हत्या
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि दो साल पहले शादी समारोह में नाचने को लेकर उसका रूपन उर्फ राहुल से विवाद हो गया था।
इस झगड़े में रूपन ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर हमला कर दिया था, इससे उसे गंभीर चोट लग गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन बदला लेने के लिए उसने हत्या कर दी।
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की। एसपी अभिषेक सिंह ने रमाला थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू ओर उनकी टीम की इस कार्य के लिए सराहना की।
थानाध्यक्ष व उनकी टीम को ईनाम देने के लिए कहा। एसएसआई रणधीर सिंह, एसआई भगवत सिंह, एसआई सुधीर और मोहिंदर सिंह शामिल रहे।
इन्हें किया गया नामजद
मृतक रुपन के भाई अमरदीन ने सोनू पंडित पुत्र राजू पंडित के अलावा राजू पंडित पुत्र लाला, मनोज पंडित पुत्र लाला और गुड्डू पुत्र रामपाल को नामजद किया।
किरठल में तनाव, पुलिस तैनात
पोस्टमार्टम के बाद राहुल उर्फ रूपन का शव किरठल गांव में पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।