{"_id":"5bb5babb867a5511f9036e65","slug":"police-arrested-two-peole-in-dalit-and-gujjars-conflict-in-rithani-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित-गुर्जरों में हुए संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार, रिठानी में तनाव, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित-गुर्जरों में हुए संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार, रिठानी में तनाव, पुलिस बल तैनात
Thu, 04 Oct 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिठानी में मंगलवार रात दलित और गुर्जर युवकों के बीच हुए बखेड़े में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुर्जर पक्ष ने 10 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, पथराव सहित कई धाराओं के केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार दबिश के बाद आरोपी रिंकू और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने गांव में मार्च निकालकर लोगों से शांति की अपील की।
पुलिस को लीडर की तलाश
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार पता चला है कि जीवनपुरी निवासी एक युवक खुद को भीम आर्मी से जुड़ा हुआ बताकर दलित युवकों को लामबंद कर रहा है। मंगलवार को हुई घटना में भी इसका रोल रहा है। पुलिस उस तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
दलित पक्ष की ओर से केस दर्ज नहीं
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दलित पक्ष पुलिस को तहरीर देने का दावा कर रहा है। लेकिन रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने बताया कि दलित पक्ष के लोग तहरीर लेकर आए थे। लेकिन उसमें कुछ संशोधन की बात कह रहे हैं। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तनातनी बरकरार
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बखेड़े के बाद बुधवार को गांव का माहौल शांत रहा। लेकिन दोनों पक्षों की बस्तियां आपस में लगी होने की वजह से तनातनी का माहौल है। गांव की गलियों में पड़ी ईंटें, खिड़कियों के टूटे शीशे यहां हुए बखेड़े की कहानी बता रहे थे। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप कर रहे हैं । गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
दोनों बस्तियों के बीच पहरा
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
रिठानी के गुर्जर चौक से गुर्जर और दलित दोनों बस्तियों का रास्ता निकलता है। दो गलियों में अधिकांश गुर्जर परिवार रहते हैं जबकि वहीं से निकल रही एक गली दलित बस्ती में जाती है। दोनों की बस्तियां आपस में जुड़ी होना ही यहां तनाव की वजह है। इसी कारण दोनों बस्तियों के बीच गुर्जर चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को दोनो बस्तियों के लोग घरों के बाहर खडे़ थे। गलियों में पुलिस गश्त कर रही थी। हालांकि माहौल शांत था। आसपास की दुकानें और स्कूल भी खुले थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।