फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवेश हत्याकांड में खुलासा: जिसे उंगली पकड़ चलना सिखाया, पिता ने उसी बेटे की ली जान, पूछताछ में कबूला जुर्म

Mon, 16 Sep 2024 05:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Sep 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Pravesh murder case Meerut: Father turned out to be the murderer, read full story
मृतक का फाइल फोटो व हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शुक्रवार को हुई युवक की गोली मारकर हत्या  के मामले में खुलासा कर दिया है। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का पिता ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 सितंबर की रात प्रवेश(23) कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई थी। परिजनों ने घटना से अनभिज्ञता जताई। एसपी देहात ने बताया कि शुरुआत में पुलिस को जो जानकारी दी गई थी, उसमें गोली छत से कहीं से मारने का अंदेशा परिजनों ने जताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गोली बिल्कुल पास से मारी गई है।

Pravesh murder case Meerut: Father turned out to be the murderer, read full story
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिजनों से अलग अलग की बात
पुलिस ने पहले यह जांच की कि हत्यारोपी बाहर से आया था या नहीं। एक सीसीटीवी कैमरा देखा गया, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि हत्यारोपी बाहर का नहीं है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की।
 
Pravesh murder case Meerut: Father turned out to be the murderer, read full story
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
छत पर लगे जाल से मारी गई थी गोली
घटनाक्रम के अनुसार, हत्या वाली रात प्रवेश, उसका पिता नंदकिशोर, बेटी और नंद किशोर की बूढ़ी मां आंगन में सोए हुए थे। दो गोली चलीं, लेकिन परिजनों ने हत्यारे को नहीं देखा। इस पर जब बातचीत हुई तो लाइन मिलती चली गई। पिता पुलिस के सवालों के आगे टूट गया और उसने बेटे की हत्या करने का राज उगल दिया। पुलिस ने घर के अंदर से ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खून में सने कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pravesh murder case Meerut: Father turned out to be the murderer, read full story
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पिता-पुत्र के बीच इस बात पर हुआ था झगड़ा
नंदकिशोर ने कुछ दिन पूर्व पुश्तैनी मकान आठ लाख रुपये में बेचा था। पिता के डेबिट कार्ड से प्रवेश ने अपने मोबाइल का पेटीएम जोड़ रखा था। कुछ दिन में ही उसने करीब ढाई लाख रुपये खाते से निकाल लिए। इसका पता चलने पर उसने किसी को रकम उधार देने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut Building Collapse: दस जनाजे एक साथ उठते ही बैठा सबका कलेजा...रोया हुजूम; शवों का चेहरा देख गश खाकर गिरे

विज्ञापन
Pravesh murder case Meerut: Father turned out to be the murderer, read full story
प्रवेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच 15 दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। तीन दिन पहले फिर  से झगड़ा हुआ। प्रवेश कोई काम भी नहीं करता था। इसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। उसके पिता के नाम पर करीब छह बीघा जमीन है। इसे लेकर भी विवाद काफी दिनों से घर पर चल रहा था। कुछ दिन पहले मृतक ने अपने पिता पर तमंचा तान दिया था। इन हरकतों से खफा पिता ने वारदात को अंजाम दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed