{"_id":"61d19a8d657ce7005d3079b3","slug":"prime-minister-has-target-on-mulayam-singh-statement-in-rally-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पीएम मोदी ने मुलायम के बयान 'लड़कों से गलती हो जाती है' पर ली चुटकी, सोतीगंज के 'कबाड़ किला' ढहाने पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पीएम मोदी ने मुलायम के बयान 'लड़कों से गलती हो जाती है' पर ली चुटकी, सोतीगंज के 'कबाड़ किला' ढहाने पर लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jan 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुलायम सिंह और पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पूर्व में दिए बयान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होती है। योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर ये कहकर ना टाल दे कि लड़कों से गलती हो जाती है। जो पहले सत्ता में थे, उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा-तरसा कर दिया। पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम बेची जाती थी।
चौधरी चरण सिंह और गन्ने से किसानों को साधने की कोशिश
प्रधानमंत्री मोदी ने गन्ना बैल्ट के नाराज किसानों को साधने के लिए किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को न केवल विजनरी नेता कहा बल्कि चीनी मिलों को बिकने से बचाकर उनके विस्तार करने की बात कही। मोदी ने कहा कि नूरपुर की मढैया से निकले चौधरी चरण सिंह ने देश को विजनरी नेतृत्व दिया। कहा कि पहले की सरकार मिलों को बेच रही थी, लेकिन योगी सरकार मिलों का लगातार विस्तार कर रही है। योगी सरकार ने अब तक कि सरकारों से ज्यादा रिकॉर्ड गन्ना भुगतान कराया है।
2 of 6
पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिटनेस को लेकर कितने जागरूक हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कार्यक्रम से पहले प्रदर्शनी के दौरान एक जिम इक्विपमेंट पर मोदी की नजर पड़ी। एक्सरसाइज के शौकीन पीएम मोदी ने मौका नहीं गंवाया और मशीन पर हाथ आजमाया। उन्हीं की सरकार ने 'फिट इंडिया' मूवमेंट लॉन्च किया था।
3 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज के 'कबाड़ किला' ढहाने पर पीएम ने फिर लगाई 'मुहर'
सोतीगंज के कबाड़ किला ढहाने पर पीएम ने एक बार फिर मेरठ में आकर मुहर लगा दी है। बोले, सोतीगंज में गाड़ियों के खेल का 'द एंड' हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही सोतीगंज का नाम लिया तो लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ स्थित सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान संबोधन में रविवार को सोतीगंज की फिर चर्चा की। सोतीगंज का नाम लेते ही भारत माता, वंदे मातरम और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू हो गए थे। 18 सेकेंड चुप रहने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सोतीगंज में गाड़ियों का खेल द एंड हो रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 दिसंबर को सोतीगंज के कबाड़ किला जाने की बात शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान भी अपने संबोधन में कही थी। जिसके बाद से पुलिस सोतीगंज को बंद कराने के लिए और भी सक्रिय हो गई थी। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।