फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों पीएम मोदी के कुल्हड़ को संजोकर रखेंगे रेहान, बताई बड़ी वजह, चंद घंटों में हो गए प्रसिद्ध

Fri, 21 Feb 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Feb 2020 04:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठी रेहान के टी-स्टाल पर चाय की चुस्की ली थी। रेहान ने बताया प्रधानमंत्री के स्टाल पर आने के बाद वह रातों-रात प्रसिद्ध हो गए।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has share on Twitter and Facebook of tea photo
चाय की चुस्की लेते पीएम मोदी - फोटो : ANI

दिल्ली के इंडिया गेट के सामने पार्क में आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मेरठी रेहान के टी-स्टाल पर चाय की चुस्की ली थी। रेहान ने बताया प्रधानमंत्री के स्टाल पर आने के बाद वह रातों-रात प्रसिद्ध हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट पर चाय पीने का फोटो अपलोड किया था।

Prime Minister Narendra Modi has share on Twitter and Facebook of tea photo
रेहान ने कुल्हड़ को संजोया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र की विकासपुरी कॉलोनी निवासी रेहान ने बताया बुधवार से उनके फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आ रहे हैं। रेहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय पीने वाले खाली कुल्हड़ को संजोकर रख लिया है।

Prime Minister Narendra Modi has share on Twitter and Facebook of tea photo
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

पीएम ने जिस सादगी से आम आदमी की तरह चाय का आनंद लिया, वह इस बात के कायल हो गए हैं। पीएम के इस अंदाज को हुनर हाट में मौजूद लोगों ने खासा पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has share on Twitter and Facebook of tea photo
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

रेहान ने बताया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 23 फरवरी को समाप्त होगी। समापन के बाद वह प्रधानमंत्री के चाय पीने वाले खाली कुल्हड़ को फ्रेम में जड़वाएंगे। जिससे प्रधानमंत्री की उनके स्टाल पर आने की यादें ताजा रहें।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has share on Twitter and Facebook of tea photo
कुल्हड़ को संजोकर रखेंगे रेहान - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रेहान दिल्ली में अरोनाज चाय सप्लायर कंपनी चलाते हैं। उन्होंने खाली कुल्हड़ को कंपनी की पैकिंग पर छपवाने का मन बनाया है। जिससे उनको चाय के व्यवसाय में गति मिलेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed