फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2020: बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, कई लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा औघड़नाथ और श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कई लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।

विज्ञापन
today is shivratri
शिवलिंग पर जल चढ़ाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा औघड़नाथ और श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कई लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। इन दोनों मंदिरों में सुबह चार बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी। औघड़नाथ मंदिर पूरी रात खुला और चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं मेरठ शहर के सभी मंदिर आकर्षक लाइटों से जगमगा रहे हैं। सभी मंदिरों में आज यानी शनिवार को महाआरती के अलावा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

today is shivratri
लाइन में लगे शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

उधर, बागपत में पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला आरंभ हो गया है। शुक्रवार को मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार, डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मंदिर और मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। ब्रीफिंग में आईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि चौकस रहें और श्रद्धालुओं के साथ मीठा व्यवहार करें।

today is shivratri
जल चढ़ाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य मार्ग पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। गर्भ गृह में देशी और विदेशी फूलों की सजावट की गई है। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल के अनुसार मंदिर में बैरिकेडिंग, जल की व्यवस्था, निशुल्क जूता स्टैंड, गार्ड सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था आदि तैयारियां की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
today is shivratri
जल चढ़ाते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

लाइटों से जगमगाए शिवालय
दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर मंदिर, महा विल्वेश्वर नाथ मंदिर, कंकरखेड़ा स्थित शिव मंदिर, बच्चा पार्क स्थित शिव मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में सायं काल में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर सुपरटैक, नौचंदी और शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन
today is shivratri
मंदिर में लगी शिवभक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा औघड़नाथ मंदिर काली पल्टन और विल्वेश्वर नाथ मंदिर सदर थाने के पीछे नि:शुल्क गंगाजल की व्यवस्था रही। राजू शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्त हर की पौड़ी हरिद्वार से लाए गए जल से अभिषेक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed