सब्सक्राइब करें

#Pulwama: जवानों की शहादत से शोक में डूबा बनत, घरों में नहीं जले चूल्हे, गलियों में पसरा सन्नाटा

इंद्रपाल सिंह पांचाल, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
#Pulwama: shamli people tribute on soldier pradeep martyrdom silence in his hometown streets
shamli jawan
पुलवामा हमले में शामली निवासी सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार के शहीद होने पर पूरा बनत कस्बा गम में डूबा रहा। गलियां सुनसान रही और घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शुक्रवार को दिनभर लोग शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार करते रहे। वहीं शनिवार सुबह से ही गांव के लोगों की भीड़ शहीद जवान के घर पर जुटने लगी। डीएम और एसपी ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। 

Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे

https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ

 

 

Trending Videos
#Pulwama: shamli people tribute on soldier pradeep martyrdom silence in his hometown streets
shamli jawan
गुरूवार  रात को बनत निवासी सीआरपीएफ की 21 बटालियन के जवान प्रदीप कुमार के शहीद होने की खबर मिली तो पूरा कस्बा गम में डूब गया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी हर तरफ कस्बे में गम का माहौल बना रहा। हर किसी के चेहरे पर जवान के शहीद होने का गम साफ झलक रहा था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
#Pulwama: shamli people tribute on soldier pradeep martyrdom silence in his hometown streets
shamli jawan
अन्य दिनों में चहल-पहल वाली गलियां सूनी पड़ी रही। गलियों में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। कस्बे के बाजार में भी रौनक गायब रही। गम के माहौल में लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शहीद परिवार के गम में शरीक होने के लिए लोग उनके आवास पर पहुंचते रहे।
 
 
#Pulwama: shamli people tribute on soldier pradeep martyrdom silence in his hometown streets
shamli jawan
नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार और वार्ड सभासद और गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। सुबह डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार भी शहीद के आवास पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें दुख की इस घड़ी में हर तरह से उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। साथ ही शोक संवेदना व्यक्त की। लोग दिनभर शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने की इंतजार में बैठे रहे।

 

विज्ञापन
#Pulwama: shamli people tribute on soldier pradeep martyrdom silence in his hometown streets
shamli jawan

कस्बा निवासी सतबीर और श्रीनिवास आदि ने बताया कि जवान के शहीद होने का गम कस्बे के सभी लोगों को है। कस्बा वासियों में गम के साथ आतंकवादियों के हमले को लेकर गुस्सा भी रहा। कस्बे के इकराम अली, रणबीर सिंह, मनीत कुमार आदि ने एक सुर में आतंकी हमले का बदला लेने की सरकार से जोरदार मांग की। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed