सब्सक्राइब करें

शामली के शहीद अमित को सलामी देने जुटा पूरा शहर, 29 साल में पाई शहादत, भाई ने कही बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
pulwama terror attack: entire city came to salute martyr Army jawan Amit in shamli up
shamli jawan

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शामली के जवान प्रदीप और अमित के शव शनिवार सुबह जैसे ही उनके पैतृक आवास पर पहुंचे वैसे ही पूरा शहर इन शूरवीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। गांव बनत के शहीद जवान प्रदीप की अंत्येष्टि सुबह 8.30 बजे गांव में हुई। इसके बाद शहर के रेल पार कालोनी निवासी जवान अमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Trending Videos
pulwama terror attack: entire city came to salute martyr Army jawan Amit in shamli up
shamli jawan

पुलवामा में शहीद शामली के अमित और शहीद प्रदीप के शवों के आने से पहले ही हजारों की संख्या में लोग शहीदों के घरों के बाहर जमा थे। जैसे ही शव पहुंचे 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगने शुरू हो गए। श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे-
https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ



 
विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama terror attack: entire city came to salute martyr Army jawan Amit in shamli up
shamli jawan

सुबह करीब 9:00 बजे शहीद प्रदीप का अंतिम संस्कार गांव के शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री  विधायक उमेश मलिक आदि जनप्रतिनिधि और हजारों लोग मौजूद थे। 


 
pulwama terror attack: entire city came to salute martyr Army jawan Amit in shamli up
shamli jawan

बच्चों से लेकर महिलाओं युवा व बुर्जुग हर कोई शहीद बेटों को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। युवाओं के हाथों में तिरंगे थे और जुबां पर बस एक ही बात, 'हमें बदला चाहिए..' । कुछ देर बाद शामली रेलपार कालोनी निवासी शहीद अमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
pulwama terror attack: entire city came to salute martyr Army jawan Amit in shamli up
shamli jawan

केवल 29 साल की उम्र में शहादत प्राप्त करने वाले जवान अमित को सलामी देने के लिए जनसैलाब जुटा रहा। जैसे ही तिरंगे में लिपटे इन जवानों के शवों को वेन से उतारा कर उनके आंगन में रखा गया। घर में कोहराम मच गया। अपने लाड़ले को तिरंगे में लिपटा देख महिलाओं और रिश्तेदारों की आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। हर कोई अपने जांबाज बेटे के अंतिम दर्शन के लिए बेताब दिखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed