{"_id":"5f2a63b98ebc3e4ade1d9abe","slug":"ram-temple-bhoomi-pujan-in-ayodhya-and-people-are-very-happy-in-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर भूमि पूजन: पश्चिमी यूपी के मंदिरों में गूंज उठे श्रीराम के जयकारे, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर भूमि पूजन: पश्चिमी यूपी के मंदिरों में गूंज उठे श्रीराम के जयकारे, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राम मंदिर को लेकर खुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में आज पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख दी है। इसको लेकर पश्चिमी यूपी के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं इस अवसर पर शहरों में जगह-जगह मंदिरों में हवन के साथ अर्चना पूजा की गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। उधर, पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 6
मंदिर में आरती करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हनुमानपुरी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में हवन किया। इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने दीपक वितरण किए। वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अयोध्या राम जन्मभूमि पूजन का निमंत्रण पाए मास्टर रणजीत सिंह को सम्मानित किया।
3 of 6
पटाखे छोड़ते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में इस ऐतिहासिक क्षण के अवसर पर लोगों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। वहीं शहर में जगह-जगह मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में मंदिर निर्माण भूमि पूजन के मद्देनजर सहारनपुर में पुलिस सतर्क है। पुलिस टीमों के साथ एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी शहर में कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेने को सड़क पर निकले। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और गंभीरता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 6
शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
श्रीराम मंदिर शिलान्यास के मद्देनजर शामली के प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात है। शहर में एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। विभिन्न चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। इस दौरान शहर के लोगों ने टीवी पर शिलान्यास का लाइव प्रसारण देखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।