{"_id":"6a814b3f1bd42ab08108dfdc","slug":"sadhu-injected-two-friends-with-poison-and-buried-alive-after-they-objected-to-illicit-relations-in-baghpat-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जहर का इंजेक्शन दे जिंदा दफनाया, गड़े शवों के ऊपर बैठ धूनी रमाता था साधु; दो दोस्तों के कत्ल की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जहर का इंजेक्शन दे जिंदा दफनाया, गड़े शवों के ऊपर बैठ धूनी रमाता था साधु; दो दोस्तों के कत्ल की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:36 AM IST
सार
बागपत में दो दोस्तों की हत्या करने वाले आरोपी साधु नरेशनाथ के एनकाउंटर करने की मांग परिवार ने की है। साथ ही एक मृतक इसरार के तीनों बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजा भी मांगा है। साधु ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर दो दोस्तों को जहर का इंजेक्शन देकर जिंदा दफना दिया था।
विज्ञापन
1 of 17
baghpat murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बागपत के रटौल के सिंगौली तगा गांव में शुक्रवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंकित व उसके दोस्त इसरार के शव पहुंचे तो वहां परिजनों ने आरोपी साधु नरेशनाथ का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा कर दिया। साथ ही इसरार के तीनों बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजा देने की मांग उठाई।
इस दौरान एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अफसरों ने वहां आकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, हत्यारोपी कृष्णा यादव को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम चांदीनगर थाने में लेकर पहुंची। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया।
2 of 17
सबूत एकत्र करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सिंगौली तगा गांव निवासी दिव्यांग अंकित प्रजापति और उसके दोस्त इसरार को 25 जुलाई को साधु नरेशनाथ निवासी कुंडेश्वरी जिला ऊधमसिंह नगर ने अपने दो शिष्यों और एक नाबालिग के साथ मिलकर जहर के इंजेक्शन लगाने के बाद लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर जिंदा दफन कर दिया था।
3 of 17
गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद पुलिस ने बुधवार रात आरोपी उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा को गिरफ्तार करके पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर मंदिर परिसर में गड्ढे की खोदाई करके अंकित और इसरार के शव बरामद किए, जो कंकाल बन चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार
दूसरे हत्यारोपी कृष्णा निवासी धुम्मा भुलंदी जिला जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम थाने में लेकर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में कृष्णा यादव कहने लगा कि अंकित और इसरार के मंदिर में आने पर साधु ने उसे फावड़ा लेने लहचौड़ा गांव भेज दिया था।
विज्ञापन
5 of 17
मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
फिर कहने लगा कि फावड़ा आने के बाद उसे दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने भेज दिया और जब वापस आया तो गड्ढा मिट्टी से भरा हुआ था। इसी तरह कृष्णा ने पुलिस के सामने कई बार बयान बदलकर दोहरे हत्याकांड में खुद को बेगुनाह बताने का प्रयास भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।