{"_id":"5bdec1dfbdec2262ae58ee88","slug":"silver-crackers-and-chocolate-like-crackers-on-diwali-also-in-top-demand-in-meerut-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी देखें हैं चांदी के पटाखे...तो इस धनतेरस खरीदें ये खास चीजें, दीपावली पर ऐसे दमकाएं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी देखें हैं चांदी के पटाखे...तो इस धनतेरस खरीदें ये खास चीजें, दीपावली पर ऐसे दमकाएं घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
चांदी के पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाजार में इस बार चांदी के पटाखे बेहद खास हैं। उपहार में देने और धनतेरस पर खरीदारी के लिए चांदी के पटाखों की विशेष मांग है। बाजार में चांदी के सिक्के, डॉलरों और गिफ्ट आइटमों के अलावा चांदी के पटाखे हैं। ये पटाखे उपहार में भी दिए जा सकते हैं। निवेश के रूप में खरीदे भी जा सकते हैं। इसके साथ ही विक्टोरिया और रामदरबार के सिक्कों के अलावा इस बार अपना फोटो लगा सिक्का भी खास है।
चांदी के सिक्के
लोग उपहार में देने के लिए मनपसंद तस्वीर लगवाकर ऑर्डर पर सिक्के तैयार करा रहे हैं। 317 ग्राम चांदी से पटाखों के पांच पीस बनाए जा रहे हैं। हालांकि ये पटाखे जलेंगे नहीं। केवल शोपीस के रूप में इन पटाखों को प्रयोग किया जा सकता है। इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा। नक्काशी के साथ इन पटाखों को हूबहू असल पटाखों की शक्ल दी गई है। बस रंगत का अंतर है।
चांदी की हटरी भी खास
चांदी की हटरी
उपहार में देने के लिए चांदी की हटरी तैयार कराई जा रही हैं। चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी मांग है। शहर के सराफा बाजारों में इन दिनों भीड़ लगी हुई है। बेटी की ससुराल वालों को उपहार में देने के लिए महिलाएं चांदी की हटरी की जमकर खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेकर चॉकलेट भी हो रही तैयार
चांदी के पटाखे
दिवाली के लिए खास क्रेकर चॉकलेट तैयार हो रही हैं। बच्चों को लुभाने के लिए विशेष रूप से पटाखों की शक्ल देकर चॉकलेट बनाई जा रही हैं। उन चॉकलेट को लाल, पीले, हरे, गुलाबी व नीले रंग की पटाखा चॉकलेट बनाई जा रही हैं। 200 रुपए से लेकर हजार रुपये कीमत में क्रेकर चॉकलेट बाजार में हैं। इसमें डार्क ब्राउन, व्हाइट चॉकलेट, फिलिंग चॉकलेट, जैम चॉकलेट के साथ अन्य स्वाद भी हैं।
विज्ञापन
1500 रुपये में 317 ग्राम चांदी
चांदी के पटाखे
नीलगली स्थित श्वेता ज्वैलर्स के संचालक राजेश सिंघल कहते हैं विशेष रूप से दिवाली के लिए ये पटाखे तैयार किए गए हैं। चांदी के पटाखों को हॉलमार्क के साथ 317 ग्राम चांदी में तैयार किया जा रहा है। ठोस चांदी से ये पटाखे बनाए जा रहे हैं। इसमें एक अनार, एक फुलझड़ी, एक चकरी, एक रॉकेट और 20 तीलियों वाली एक माचिस है। पूरे सेट की कीमत कुल 1500 रुपये है। पटाखों को पैक करने के लिए अलग से बेलवेट का डिब्बा है। पटाखों और माचिस को ओरिजनल लुक देने के लिए नक्काशी और लाइनें भी उकेरी गई हैं।