{"_id":"613f170c8ebc3e61d730e441","slug":"snakes-variety-of-snakes-lives-in-the-forests-of-kalagarh-forest-department-is-making-a-plan-for-conservation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कालागढ़ के जंगलों में बसती है सांपों की अनोखी दुनिया, वन विभाग सरंक्षण के लिए बना रहा खास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कालागढ़ के जंगलों में बसती है सांपों की अनोखी दुनिया, वन विभाग सरंक्षण के लिए बना रहा खास योजना
अथहर महमूद सिद्दीकी, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Sep 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कालागढ़ में मौजूद नाग व सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कालागढ़ के जंगलों में सांपों की अद्भुत दुनिया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में दुर्लभ और किंग कोबरा जैसे विषधर सांप मौजूद हैं। सांपों के संरक्षण के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व अलग से सेंक्चुअरी बनाने पर विचार कर रहा है। बता दें कि बरसात के दौरान जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। यह अभियान विभाग के लिए काफी खतरनाक होता है। पर्वतों पर हो रही बारिश के कारण मौसमी नदी, नाले पानी से लबालब हैं। वहीं वनों में गश्ती दलों के लिए नदी व नालों की गश्त काफी महत्व रखती है। वहीं बरसात के मौसम में वनों में घास व जहरीले कीट पनपने लगते हैं। जंगल में जहरीले सांपों का भी विशेष खतरा रहता है।
बारिश के बाद जहां जंगल हरा भरा हो गया है वहीं विभिन्न प्रकार के सांप भी यहां डेरा जमाए हुए हैं। इन दिनों कार्बेट टाइगर रिजर्व व कालागढ़ के वनों में आजकल अनेक प्रकार के सांपों के दर्शन हो रहे हैं। विशालकाय अजगर, बर्मीज पाइथन, कोबरा, किंग कोबरा, फास्टन कैट स्नेक, वाइपर, करैत आदि का मिलना आम बात है। पद्म सांप, येलो हैडेड वाइपर, अंडाहारी जैसे सांप आम हो रहे हैं, जबकि अंडाहारी सांप तो लुप्त होने के कगार पर आ गया है।
2 of 5
पेड़ पर लटका सांप
- फोटो : अमर उजाला
कार्बेट के वनों में सांप पेड़ों पर लटकते नजर आ रहे हैं। सांपों के संरक्षण के लिए कार्बेट पार्क प्रशासन अलग से योजना तैयार कर रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि वनों में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बाघ व हाथी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब सांपों को लेकर भी एक अलग से सेंक्चुअरी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इनके संरक्षण के लिए एक प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
3 of 5
पेड़ पर लटका सांप
- फोटो : अमर उजाला
एंटीवैनम किट उपलब्ध
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि वनों में सांप के डंसने के बाद उसके विष को निष्क्रिय करने के लिए वन विभाग के पास एंटीवैनम किट मौजूद है। यहां वनों में सांपों के रेस्क्यू के लिए कालागढ़ व रामनगर में अलग-अलग त्वरित अनुक्रिया दल काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंगल में मौजूद काला नाग
- फोटो : अमर उजाला
सांपों से दूरी बनाना ही बेहतर
कालागढ़ के त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि वनों में व आबादी में सांप नजर आते हैं। सभी सांप विषधर नहीं होते हैं। फिर भी उनसे दूरी बनाए रखें। इनसे दूरी बनाए व इनके संरक्षण में योगदान दें।
विज्ञापन
5 of 5
पेड़ पर लटके सांप
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान कालागढ़ के घने जंगलों में पेड़ों पर गुलदार भी शरण ले लेता है, तो कहीं खतरनाक सांप नजर आते हैं। बारिश के दौरान जान जोखिम में डालकर नदी व नालों के बीच से होकर जाना पड़ता है। फिलहाल बरसात के दौरान वन विभाग ने गश्ती दलों को जहरीले सांपों व खतरनाक जीवों से बचकर रहने को कहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।