मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी थाने में मंगलवार को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री से मारपीट करने और विरोध जताने आए भाजपाइयों को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी एसएसआई धनवीर यादव को एसएसपी ने थाने से हटाकर हस्तिनापुर थाने का एसएसआई बनाया है।
मेरठ: गोली मारने की धमकी देने वाले एसएसआई को हटाया, भाजपा नेता से मारपीट का है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण भड़ाना ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता विकास शर्मा को ब्रह्मपुरी थाने में एक मुकदमे से संबंधित शिकायत दर्ज कराने भेजा था। थाने से रिसीव न मिलने पर विकास की एसएसआई धनवीर यादव से कहासुनी हो गई थी। विकास के कॉल करने पर प्रवीण कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि दरोगा ने दो सिपाहियों को बुलाकर पहले धक्कामुक्की की और फिर भाजपा नेता की पिटाई कर दी थी। क्षेत्रीय मंत्री के साथ मारपीट होने की सूचना पर भाजपा पार्षद अंकुश शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, अजय गुप्ता, विपिन जिंदल समेत कई भाजपा नेता ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि हंगामे के दौरान एसएसआई धनवीर यादव ने कहा था कि यदि कोई उसके साथ गालीगलौज करेगा तो वह उसे गोली मार देगा। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था।
थाने से निकले भाजपाइयों ने एसपी सिटी का घेराव कर एसएसआई पर कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने एसपी सिटी और एसएसपी से आरोपी एसएसआई को सस्पेंड करने की मांग की थी। सीएम और डीजीपी को भी ट्वीट किया गया था।
सस्पेंड हो एसएसआई
मेरठ व्यापार मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक में ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई धनवीर यादव को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की गई। संस्था के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि थानों में फरियादियों से अभद्रता की जाती है। उनकी सुनवाई नहीं की जाती। इस संबंध में डीएम और एसएसपी से मिला जाएगा। बैठक में जीशान अहमद, उमाशंकर, सतप्रीत आहुजा, संजय अग्रवाल, इमरान खान, आशीष शर्मा, कुशाल गोयल, शिवम वर्मा, रानू अख्तर, निक्की मौजूद रहे।
जांच कराई थी
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की एसपी सिटी से जांच कराई गई थी। जिसके बाद एसएसआई धनवीर यादव को ब्रह्मपुरी थाने से हटाकर हस्तिनापुर थाने का एसएसआई बनाया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/