फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब सुषमा ने अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में कहा था- देश की आजादी मेरठ की देन

Wed, 07 Aug 2019 07:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Aug 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj had said in Amar Ujala's program that independence of country is the gift of Meerut
मेरठ आईं थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 10 मई 2010 को अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की थी। वहीं साल 2010 से पहले भी वह वर्ष 2000 में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में मेरठ आईं थीं। सन 1996 में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल के चुनाव में भी वह पहुंचीं थीं। लेकिन उन्होंने जनसभा को संबोधित नहीं किया था।

Sushma Swaraj had said in Amar Ujala's program that independence of country is the gift of Meerut
मेरठ आईं थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

10 मई 2010 को औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। उसके बाद उन्होंने औघड़नाथ मंदिर में पूजा की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि इससे पहले भी इस ऐतिहासिक मंदिर में आईं थीं। दस मई को ही उन्होंने जनसंघ के कार्यक्रम में भी भाग लिया था। शहीद स्मारक के कार्यक्रम में जब सुषमा स्वराज शामिल हुईं थीं तो वह सांसद और उस समय नेता प्रतिपक्ष थीं। जब उन्होंने शहीद स्मारक के शिलापट पर लिखे शहीदों के नाम पढ़े तो उन्हें जिज्ञासा हुई थी कि शिलापट पर कहां-कहां के शहीदों के नाम लिखे हैं। सुषमा स्वराज के ये शब्द सुनकर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया था कि ये तमाम शहीद मेरठ के ही हैं।

Sushma Swaraj had said in Amar Ujala's program that independence of country is the gift of Meerut
मेरठ आईं थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

‘देश की आजादी मेरठ की देन’
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा था कि मेरठ ऐतिहासिक स्थल है। 1857 क्रांति की चिंगारी मेरठ से ही उठी थी। मुझे गर्व हो रहा है कि दस मई को क्रांति दिवस के अवसर पर मैं शहीदों को नमन कर रहीं हूं। आजादी को उन्होंने मेरठ की देन बताते हुए कहा था कि जो समूचा देश आजादी में जश्न में डूबता है वह मेरठ की देन है। क्योंकि मेरठ के शूरवीरों ने ब्रिटिश हुकूमत को बदलने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने दस मई को राष्ट्रीय पर्व के रूप में भी मनाने का आह्वान किया था। उमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा था कि शहीदों की याद में यह कार्यक्रम लोगों में जोश और जुनून भरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj had said in Amar Ujala's program that independence of country is the gift of Meerut
मेरठ आईं थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

जनसंघ से जुड़े लोगों को किया था सम्मानित
दस मई 2010 की शाम को ही सुषमा स्वराज भाजपा नेता जयकरण के आवास पर पहुंचकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलीं थीं। उन्होंने जनसंघ से जुड़े 22 लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया था। इनमें शकुंतला कौशिक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल और अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
Sushma Swaraj had said in Amar Ujala's program that independence of country is the gift of Meerut
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से रहा है पुराना नाता
सुषमा स्वराज 25 सितंबर 2000 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी मेरठ आईं थीं। चेंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि थीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि शकुंतला कौशिक कार्यक्रम में मौजूद थीं। बृजभूषण शर्मा, हरिकांत अहलूवालिया, विजय कुमार शर्मा भी यहां मौजूद रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed