फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: एक माह का गुस्सा...52 सेकंड में उतारा, फिर आराम से सो गई; इसलिए किशोरी ने मदरसे में मौलवी के बेटे को मारा

Mon, 18 Aug 2025 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Aug 2025 08:40 AM IST
सार

यूपी के बागपत जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक किशोरी ने मौलवी के बेटे का कत्ल कर दिया। 11 माह के मासूम को किशोरी ने बेड में बंद करके मार डाला। आरोपी किशोरी डेढ़ माह पहले मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने आई थी। जानें पूरी कहानी

विज्ञापन
Teenager killed a Maulvi son by locking him in bed In Baghpat See Photos
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने मौलवी शहजाद के गोद लिए बेटे दलहा (11 माह) को शनिवार की रात कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी किशोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में जिले के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर की 40 किशोरी धार्मिक तालीम हासिल कर रही हैं। वे सभी मदरसे में रहती हैं। मदरसे के मौलवी शहजाद को रविवार सुबह अपना 11 माह का बेटा दलहा नहीं मिला। 
Teenager killed a Maulvi son by locking him in bed In Baghpat See Photos
सीसीटीवी में कैद हुई कमरे में जाती किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी ने कपड़ों के नीचे दबाए दलहा को कराया बरामद
दलहा को मौलवी ने मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अपने साले सरताज से गोद लिया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शनिवार रात किशोरी कमरे में जाती और वापस आती दिखाई दी। पूछताछ करने पर किशोरी ने बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबाए दलहा को बरामद कराया।

 
Teenager killed a Maulvi son by locking him in bed In Baghpat See Photos
बालक की मौत के बाद घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी को मौलवी शहजाद और उसकी पत्नी ने पीटा था 
पुलिस को किशोरी ने बताया कि एक माह पहले उसे चोरी से रखे गए मोबाइल पर बात करने पर मौलवी शहजाद और उसकी पत्नी ने पीटा था और उसके परिजनों को भी बुलाकर पिटवाया। उसने मौलवी को सबक सिखाने की ठान ली और शनिवार रात बेड में दबाकर उसके बेटे को मार डाला। पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना आया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager killed a Maulvi son by locking him in bed In Baghpat See Photos
मासूम दहला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक महीने का गुस्सा 52 सेकंड में उतारकर आराम से सो गई किशोरी
टांडा गांव में मदरसे में शनिवार रात आरोपी किशोरी एक माह के गुस्से को 52 सेकंड में उतारकर आराम से सो गई। रविवार सुबह नींद से जागी तो मदरसे में अफरा-तफरी का माहौल मिला। सभी 11 महीने के दलहा को तलाश रहे थे। बच्चे को लेकर लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही थी। यह देखकर भी आरोपी किशोरी ने अपनी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
Teenager killed a Maulvi son by locking him in bed In Baghpat See Photos
बालक की मौत के बाद मदरसे के बाहर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मदरसे से शनिवार रात लापता हुए दलहा की बरामदगी को लेकर परिवार वालों ने कई घंटे तक आसपास उसे तलाश किया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हत्यारोपी किशोरी शनिवार रात करीब 12 बजकर आठ मिनट पर मदरसे में बने हॉल से उठकर मौलवी शहजाद के कमरे में जाती हुई दिखी। इसके तुरंत बाद बाहर निकलकर वापस अपने हॉल में आकर सो जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed