फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी के घरों को जला डाला, देखें ये खौफनाक तस्वीरें

Fri, 24 May 2019 08:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 May 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
The houses of the boyfriend were set on fire after court marriage in Muzaffarnagar
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक युवक को कोर्ट मैरिज करना भारी पड़ गया। गुस्साए युवती पक्ष के लोगों ने प्रेमी युवक और उसके चाचा के घरों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-

The houses of the boyfriend were set on fire after court marriage in Muzaffarnagar
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

मीरापुर के एक गांव में प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज करने से गुस्साए युवती पक्ष ने प्रेमी व उसके चाचा के घरों में आग लगा दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

The houses of the boyfriend were set on fire after court marriage in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं घटना के बाद युवती पक्ष अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गया। मामले में चार महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The houses of the boyfriend were set on fire after court marriage in Muzaffarnagar
प्रेमी युवक के घरों में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

गांव रसूलपुर गढ़ी में पड़ोसी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 20 मई को प्रेमी युगल फरार हो गया था।

विज्ञापन
The houses of the boyfriend were set on fire after court marriage in Muzaffarnagar
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। युवती पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने युगल को बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताते हुए गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज करने के बाद आर्य समाज मंदिर में भी शादी करने का हवाला देते हुए एक साथ रहने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कराने के लिए उसे महिला थाने भेज दिया था। उधर, प्रेमी युगल द्वारा शादी करने व एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहने से युवती पक्ष में आक्रोश पनप रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed