उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा ने अचानक पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन टावर में रहता है परिवार
बताया गया कि मृतक छात्रा का परिवार शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में रहता है। पीड़ित परिवार मूल रूप से खरखौदा का रहने वाला है।
चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
12वीं की छात्रा अवनि अग्रवाल ने सोमवार को पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एमपीजीएस स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से खरखौदा निवासी रोहित अग्रवाल अपने परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहते हैं। उनकी बेटी अवनि कक्षा 12 की छात्रा थी, जो कि शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को छात्रा ने शास्त्रीनगर स्थित गोल्डन टावर की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खरखौदा पुलिस को भी अवगत करा दिया है। छात्रा ने क्यों ऐसा किया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।