{"_id":"608ceea48ebc3e8d38236281","slug":"there-was-fight-between-doctors-and-staff-at-meerut-medical-college-and-was-stopped-treatment-of-patients-and-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: लड़ते रहे डॉक्टर और कर्मचारी, तड़पते रहे मरीज, अटकी रहीं सांसें, तीमारदार बोले- शर्म करो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: लड़ते रहे डॉक्टर और कर्मचारी, तड़पते रहे मरीज, अटकी रहीं सांसें, तीमारदार बोले- शर्म करो...
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 01 May 2021 11:59 AM IST
सार
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शर्मसार करने वाली घटना हुई। कोविड वार्ड में मारपीट और तोड़फोड़ से भर्ती मरीजों की सांसें अटक गईं। तीमारदारों का भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
1 of 8
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरा देश जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं, मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। कोविड वार्ड में मारपीट और तोड़फोड़ से भर्ती मरीजों की सांसें अटक गईं। तीमारदारों का भी बुरा हाल था। वे कहते रहे कि शर्म करो... हमारे अपने तो पहले से ही मौत की दहलीज पर हैं। तुम ऐसा करोगे तो वे मर जाएंगे। हंगामे के दौरान मरीजों की सांसें अटकी रहीं।
2 of 8
मेडिकल कॉलेज में तड़प रहे मरीज।
- फोटो : amar ujala
कोविड वार्ड में शुक्रवार शाम को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और डॉक्टरों में विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी। कर्मचारी जहां हंगामा कर रहे थे वहीं, कोरोना से जूझ रहे मरीजों की सांसें अटक रहीं थी। पहले से ही मौत के डर से सहमे मरीज समझ नहीं पा रहे थे कि ये क्या हो रहा है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल था। मेडिकल कॉलेज में अराजकता के ऐसे हालात देखकर कई तीमारदार सिर पकड़कर बैठ गए। कई घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हालात खराब रहे। सवाल ये है कि डॉक्टर जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगा रहे हैं उन पर प्रशासन कितनी सख्त कार्रवाई करता है ताकि आगे से ऐसी घटना न हो।
3 of 8
मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
लगातार मिल रही थी कर्मचारियों की शिकायत
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने चार जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर और कर्मचारी आमने-सामने आ गए। प्राचार्य ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शिकायतें लगातार आ रही हैं। कोविड वार्ड में मरने वालों की बॉडी पैक करने के लिए उनको बुलाया जाता है तो वे अक्सर देरी करते हैं। उनको बॉडी पैकिंग के अलग से दौ सौ रुपये भी दिए जाते हैं। उनके देरी से पहुंचने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। डिग्गी के रहने वाले दो-तीन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
दौड़ पड़े पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी
पूरे मामले की सूचना पर एडीएम सिटी अजय तिवारी, सीओ सिविल लाइन और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह हालात पर काबू पाया। लेकिन सवाल ये है कि मेडिकल कॉलेज में हुए इस बवाल के मामले में मेडिकल पुलिस क्या कर रही थी। कोविड वार्ड में इतना बवाल कैसे हो गया और पुलिस तोड़फोड़ के इतनी देर बाद कैसे पहुंची। तीमारदारों का कहना था कि ऐसा मंजर था कि जैसे दंगा हो गया हो। ऐसे में कई मरीजों के तो दिल की धड़कन भी तेज हो गईं।
विज्ञापन
5 of 8
मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री को भी किया ट्वीट
भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल मेडिकल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद कोरोना पॉजिटिव के मरीजों का हाल बेहाल हो गया था। यह गंभीर विषय है जिसको लेकर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।