मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को लेकर रविवार को भी कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, टीआई बसंत सिंह और टीआई डीडी दीक्षित फोर्स के साथ हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने चौराहे और सड़क पर अवैध तरीके से ई रिक्शा और ऑटो/टेंपो मिलने पर उनके चालान काटे। देखें तस्वीरें: -
{"_id":"5e522b288ebc3ef3b56665d3","slug":"traffic-police-removed-encroachment-from-hapur-adda-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 13 टेंपो सीज, 39 दुकानदारों को नोटिस, जमकर कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 13 टेंपो सीज, 39 दुकानदारों को नोटिस, जमकर कटे चालान
Sun, 23 Feb 2020 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अभियान के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस का अमला सड़क पर उतर आया। यहां एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के निर्देश पर तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टरों ने फोर्स के साथ अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों ने हंगामा करने की कोशिश की तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया।
इस दौरान चौराहे पर अवैध तरीके से खड़े ऑटो-ई रिक्शा व अन्य वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। अमर उजाला ने शनिवार को हापुड़ अड्डे चौराहे पर बीच सड़क पर खड़े ऑटो-ईरिक्शा व दुकानों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तुंरत ही चौराहे से अतिक्रमण हटवाया।

पुलिस ने भगत सिंह मार्केट के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से दुकानों के बाहर सामान मिलने पर सामान को जब्त कर उन्हें गाड़ी में भरकर पुलिस लाइन भेजना शुरू किया। पहले पुलिस ने हापुड़ अड्डा चौराहे से बेगमपुल की तरफ चौराहे से 200 मीटर की दूरी तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। उसके बाद हापुड़ अड्डा चौराहे से गढ़ रोड की तरफ अतिक्रमण हटवाया। हापुड़ रोड पर पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो व ई रिक्शा मिलने पर सभी वाहनों के चालान कर दिए। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल की तरफ भी पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अवैध तरीके से लगने वाले ठेले, फड़ और दुकानों के बाहर से सामान हटवाया।
ये भी पढ़ें : स्कूटर का इंजन, बाइक के पहिए और स्पीड 55 की, ....सब जुगाड़ है भैया, पुलिस ने भी पकड़ा माथा
ये भी पढ़ें : स्कूटर का इंजन, बाइक के पहिए और स्पीड 55 की, ....सब जुगाड़ है भैया, पुलिस ने भी पकड़ा माथा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दो घंटे तक चले अभियान में पुलिस ने साधारण चालान और चस्पा चालान करते हुए 92 वाहनों के चालान काटे। नो टेंपो जोन में अवैध तरीके से चल रहे 13 टेंपो सीज कर पुलिस लाइन भेजे। वहीं चौराहे और आसपास के मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले 39 दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर नोटिस दिए। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा से अतिक्रमण किया तो पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
20 मिनट में जाम मुक्त हुआ चौराहा
हापुड़ अड्डा चौराहा शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला चौराहा है। इस चौराहे पर ई रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहनों के अवैध तरीके से सड़क पर पार्क होने से जाम की समस्या बनती है। अमर उजाला ने हापुड़ अड्डे चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या को शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसपी ट्रैफिक ने तीनों टीआई को फोर्स के साथ मौके पर भेजा और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
ट्र्रैफिक पुलिस का अमला सड़क पर उतरा तो 20 मिनट में ही चौराहा जाम मुक्त हो गया। सड़क पर अवैध तरीके से मिलने पर एक यात्री जीप समेत नौ वाहन क्रेेन से उठाकर पुलिस लाइन भेज दिए।