उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर पिछले एक महीने से सनसनीखेज वारदातों को लेकर सुर्खियों में है। कहीं युवती की सिर कटी लाश मिलती है तो कहीं घर में घुसकर बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व पांच साल के बेटे की हत्या कर जाती है। लेकिन अब जो वारदात सामने आई है, उसने हर किसी को चौंका दिया। महज 11 साल की चंचल को मारने वाला कोई दुश्मन नहीं उसके माता-पिता ही निकले हैं। वहीं घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आइए इन तीनों वारदातों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
नहीं कांपे पिता के हाथ: कहीं बेटी को दी खौफनाक मौत तो कहीं काटा लाडली का सिर, तीसरी वारदात से भी कांपा कलेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता निकला था कातिल
पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया था। बेटी शाइना (22) के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता शाहिद ने ईद पर पशुओं की बलि देने वाले छुरे से सिर काटकर शव फेंक दिया था। हालांकि खुलासा होने से पहले पुलिस ने शव को लावारिस में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने कातिल पिता साहिद और मां शाहनाज को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दोनों माता-पिता को जेल भेज दिया था।
घटना- 2
PNB बैंक मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या
मेरठ के हस्तिनापुर में PNB बैंक मैनेजर संदीप कुमार की आठ माह की गर्भवती पत्नी शिखा (25) और पांच साल के मासूम बेटे रुकांश की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दोनों के शवों को अलग-अलग बेड में छिपा दिया गया था। वहीं बैंक से ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम को संदीप घर पहुंचे तो मैन गेट का ताला लगा हुआ था। उन्होंने सोचा कि पत्नी बेटे के साथ बाजार गई होगी। लेकिन काफी देर इंतजार करने बाद जब पत्नी का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
बेड में मिले थे पत्नी और बेटे के शव
शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो संदीप ने परिजनों को साथ लेकर मैन गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। मकान के अंदर पहुंचे को सामान इधर-उधर पड़ा था और शिखा की स्कूटी भी गायब थी। उन्होंने स्कूटी के कागज देखने के लिए बेड खोला तो उसमें रुकांश की लाश देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद दूसरे कमरे का बेड खोलकर देखा तो उसमें शिखा का शव बंद था। वहीं पत्नी और बेटी की लाश देखकर संदीप बेहोश हो गए।
बहनोई निकला था कातिल
शहर के करीब 40 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने इस मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था। खुलासा हुआ था कि बैंक मैनेजर संदीप के बहनोई के हरीश मावी ने अपने साथी रवि के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हरीश मावी को जेल भेज दिया है, जबकि रवि ने आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि संदीप बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं।