{"_id":"62050f35d0db1d252f10c0d3","slug":"up-election-2022-evm-machines-have-damaged-in-many-centers-and-fight-in-supporters-of-bjp-and-congress-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कहीं ईवीएम खराब तो कहीं भिड़े समर्थक, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, पढ़िए मेरठ का दिनभर का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कहीं ईवीएम खराब तो कहीं भिड़े समर्थक, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, पढ़िए मेरठ का दिनभर का अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंकरखेड़ा में हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ। कई बूथों पर ईवीएम खराब हुई, तो कहीं ईवीएम समय से चालू नहीं हुई, जिस कारण देरी से मतदान शुरू हो सका। मशीनों में नमी होने के कारण कई स्थानों पर मॉक पोल भी नहीं हो पाया। कुछ जगहों पर रिजर्व में रखीं मशीनों को भी लगाया गया।
हापुड़ रोड पर देर से मशीन लगाए जाने पर सपा समर्थकों ने हंगामा किया। खैरनगर में बूथ के अंदर जाने पर सपा के शहर प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, सरधना के सलावा गांव में लोगों ने पीठासीन अधिकारी को पीटा, विरोध करने पर सिपाही पर भी किया हमला किया। अनुसूचित जाति के लोगों ने यहां जबरन वोट न डालने देने का आरोप लगाया।
2 of 6
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा व भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के समर्थकों में झड़प और मारपीट हुई। बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कटे हुए मिले, जिस कारण वे वोट नहीं डाल सके और बैरंग लौटे।
3 of 6
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उधर, गांव कैली में मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी के एजेंट व भाजपा प्रत्याशी के एजेंट आपस में भिड़े। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के एजेंट को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
किठौर विधानसभा के बड़ौली गांव में भी सपा व भाजपा समर्थकों में कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। मवाना खुर्द में बूथ पर हंगामा हुआ। लोगों का आरोप था कि मतदान कर्मी ने हस्तिनापुर से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छुए हैं, कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
मेरठ के कंकरखेड़ा में हंगामा करते लोग।
- फोटो : amar ujala
वहीं थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में डी.ए.वी स्कूल के पास रालोद और भाजपा प्रत्याशी भिड़े। दो शराबियों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।