फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

Thu, 10 Feb 2022 02:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Feb 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase-1 : Many candidates of all party have reached for vote in districts of West UP
वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय ईवीएम मशीनों में दिक्कतें होने की बात सामने आई थीं, जिन्हें कुछ समय बाद ठीक करके मतदान शुरू करा दिया गया। उधर, कई वीआईपी ने भी परिवार के साथ वोट देकर अपनी जीत का मिशन मजबूत कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन सीटों पर किस वीआईपी ने वोट किया है।



उधर, बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, शामली से कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित कई दिग्गजों ने गुरुवार सुबह ही परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं सभी जिलों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  
 

UP Election 2022 Phase-1 : Many candidates of all party have reached for vote in districts of West UP
मेरठ में वोट डालने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा गुरुवार सुबह ही अपने समर्थकों के साथ वोट डालने पहुंचे। 
UP Election 2022 Phase-1 : Many candidates of all party have reached for vote in districts of West UP
परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने परिवार सहित शास्त्री नगर स्थित बूथ पर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase-1 : Many candidates of all party have reached for vote in districts of West UP
कांग्रेस से शहर प्रत्याशी रंजन शर्मा ने डाला वोट। - फोटो : amar ujala
मेरठ में शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने भी गुरुवार सुबह ही मतदान कर दिया।
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase-1 : Many candidates of all party have reached for vote in districts of West UP
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करें और उस पार्टी के लिए मतदान करें, जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

वोट डालने के बाद सांसद सत्यपाल सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि 2017 के बाद इस बार पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिलेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उस पार्टी के लिए वोट करें जिन्होंने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। सभी उस पार्टी के लिए मतदान करें, जिसने चहुंमुखी विकास कराया है। मैं गांव के लोगों से बोलूंगा कि वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि रालोद का गढ़ पूरी तरह से टूट चुका है। कछुए की चाल चलते हुए वोटर बीजेपी को वोट करेगा। किसान आंदोलन इस चुनाव में किसी तरह का कोई मुद्दा नहीं है। किसानों को कुछ लोगों ने गुमराह किया था।

प्रथम चरण के मतदान के दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी अलका तोमर, बेटा प्रकेत तोमर, बेटी चारु अपने पैतृक गांव बसौली पहुंचे थे। छपरोली विधानसभा क्षेत्र के बसौली गांव की हरिजन चौपाल में बने बूथ संख्या 157 पर डॉ. सत्यपाल सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed