फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: कृषि विवि का दीक्षांत समारोह... गले में पड़ा मेहनत का मेडल, चेहरे पर छाई मुस्कान, देखें तस्वीरें

Wed, 04 Sep 2024 11:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 11:47 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडल पहनाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन
UP News: Convocation ceremony ...  Medal of hard work lying around the neck, smile on the face
कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में माल्यार्पण करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मेधावियों के गले में बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडल पहनाए तो उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।
UP News: Convocation ceremony ...  Medal of hard work lying around the neck, smile on the face
दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की मौजूदगी में मेडल मिलने से उनकी आंखें नम हो गईं। 17वें दीक्षांत समारोह में 15 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने 20 मेडल दिए। स्नातक में 254, स्नातकोत्तर में 9 और पीएचडी में 7 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।
UP News: Convocation ceremony ...  Medal of hard work lying around the neck, smile on the face
स्कूली बच्चों को पुरस्कार देतीं राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पीपल के पौधे को जल देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Convocation ceremony ...  Medal of hard work lying around the neck, smile on the face
पुरस्कार के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने 15 छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 पदक प्रदान किए। 20 पदकों में से 14 पर बेटियों ने कब्जा जमाया। राज्यपाल ने कहा कि पदक प्राप्त करने में बेटियां आगे हैं। बेटों को और मेहनत करनी होगी।
 
विज्ञापन
UP News: Convocation ceremony ...  Medal of hard work lying around the neck, smile on the face
कर्मचारियों को दिया गया सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
स्नातक स्तर पर एकेडमिक एवं को-करिकुलर गतिविधियों में संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की छात्रा शिवांगी सक्सेना को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed