सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुखों का पहाड़: तीन बहनों के इकलौते भाई की तड़प-तड़पकर मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
UP News: only brother of three sisters died by manjha in Meerut, see photos
युवक की मांझे से मौत। - फोटो : amar ujala

मेरठ में बुधवार को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चीनी मांझे से गर्दन कटने के बाद युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृतक गौरव तीन बहनों के इकलौता भाई थे। बताया गया कि तीन साल पहले ही गौरव की शादी हुई थी। 



कैंट में रामताल वाटिका के पास बाइक सवार गौरव राजपूत (26) की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई। गौरव ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह शहर के प्रतिष्ठित दीवान पब्लिक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे।

Trending Videos
UP News: only brother of three sisters died by manjha in Meerut, see photos
चाइनीज मांझे से मौत। - फोटो : amar ujala

पूठखास गांव निवासी गौरव राजपूत पुत्र शेरसिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे बाइक से स्कूल में ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वह रोहटा फ्लाईओवर पार कर रामताल वाटिका के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। बाइक अनियंत्रित होने से लहूलुहान गौरव सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: only brother of three sisters died by manjha in Meerut, see photos
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

इसके बाद गौरव तड़पते रहे और गर्दन में हुए गहरे घाव से खून रिसता रहा। कुछ देर में गौरव की जान चली गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शाम को पैतृक गांव पूठ में गमगीन माहौल में गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी चंद्रकांत मीणा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।

UP News: only brother of three sisters died by manjha in Meerut, see photos
चीनी मांझे से मौत। - फोटो : amar ujala

हेलमेट हुआ चकनाचूर
गौरव ने सिर पर हेलमेट भी लगा रखा था। गर्दन में मांझे से कटी तो गौरव नीचे गिरे और सिर जमीन में लगने से हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन
UP News: only brother of three sisters died by manjha in Meerut, see photos
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

तीन बहनों के अकेले भाई थे गौरव
गौरव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूठ के ग्राम प्रधान महेश राणा ने बताया कि तीन बहनों के वह अकेले भाई थे। गौरव की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनकी बेटी डेढ़ वर्ष की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed