ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबी सोनू उर्फ अजय सहगल की सात दुकानें एमडीए और पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दीं। डेढ़ घंटे तक चले ध्वस्तीकरण अभियान में 176 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। एमडीए का कहना है कि जिस स्थान पर दुकानें बनाईं गईं थीं, यह जमीन पार्क/ सार्वजनिक भूमि है।
डेढ़ घंटे तक गरजा योगी का बुलडोजर: प्रशासन ने सात दुकानें कर दीं जमींदोज, देखिए बड़ी कार्रवाई की ये खास तस्वीरें
इसके बाद अजय सहगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की जो खारिज हो गई। अजय सहगल ने पुनरीक्षण याचिका भी दायर की। एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले ही उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना कि है बद्दो की पंजाबीपुरा में आलीशान कोठी को ध्वस्त किया था। तभी से यह दुकानें पुलिस के रडार पर थीं।
ढाई मंजिला मकान पर ले रहे कानूनी राय
बुधवार को जिस हिस्से में अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है। अभी वहां एक ढाई मंजिला मकान भी है। इसके लिए भी कानूनी और विधिक तौर पर राय ली जा रही है। एमडीए के अधिकारियों के अनुसार जल्द इस मामले में भी कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले 15 मार्च 2022 को जगन्नाथपुरी में ही अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया था।
तीन साल से फरार है बद्दो
शातिर बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। बद्दो ने होटल में पार्टी रर्खी थी, जिसमें सोनू उर्फ अजय सहगल समेत शहर के कई लोग शामिल हुए थे। बद्दो की तलाश में एसटीएफ और एटीएस समेत कई एजेंसी लगी हुई हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार बद्दो की संपत्ति को जब्त कराने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने में लगे है।
मोस्ट वाटेड बद्दो के तीन करीबी पुलिस के रडार पर
मोस्ट वांटेड बदनसिंह बद्दो के करीबियों को पुलिस ने रडार पर ले लिया है। शहर के तीन बड़े व्यापारियों की संपत्ति की पुलिस-प्रशासन गोपनीय तरीके से जांच कर रहा है। इनपुट है कि बद्दो ने अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति अपने करीबियों के नाम की हुई है। जिसकी जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद पुलिस-प्रशासन उनकी संपत्ति को ध्वस्त कराएगा या फिर जब्त करेगा।