फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: आगे-पीछे चल रहे थे ट्रक, बीच में थी बाइक, दोनों ट्रकों के बीच में पिसकर पिता-पुत्री की मौत

Fri, 13 Sep 2024 07:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 07:13 PM IST
सार

मेरठ में हाईवे पर हुए दर्दनाक एक्सीडेंट में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। भीड़ में भाग रहे चालक और परिचालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
UP News: Trucks were moving back and forth, bike was in between, father and daughter died
हाईवे पर दुर्घटना के बाद शवों को ले जाती पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे 58 पर शुक्रवार शाम हाइड्रा व ट्रक के बीच में बाइक फंस गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
UP News: Trucks were moving back and forth, bike was in between, father and daughter died
दुर्घटना का सबब बना ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे स्थित जिटोली गांव निवासी 47 वर्षीय विजय सफाई कर्मचारी था। वर्तमान में बिजनौर की जिला पंचायत में तैनात था। विजय के दो बेटी और एक बेटा है। विजय की बेटी 18 वर्षीय पायल सुभारती विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
UP News: Trucks were moving back and forth, bike was in between, father and daughter died
मृतकों का खून से सना सामान। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को विजय अपनी बेटी पायल को सुभारती से लेकर वापस घर आ रहा था। शोभापुर गांव के सामने आगे चल रहे एक हाइड्रा ने ब्रेक लगा दिए। वहीं पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार पिता पुत्री आगे जा रहे हाइड्रा से जा टकराए। दोनों के बीच में फंसने से पिता पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Trucks were moving back and forth, bike was in between, father and daughter died
बाइक को तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, मगर दो जानें चली गईं। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद हाईवे पर रहागीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही हाइड्रा का चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने भाग रहे ट्रक चालक व परिचालक को पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों को बचाया। पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
UP News: Trucks were moving back and forth, bike was in between, father and daughter died
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
पिता-पुत्री की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रक चालक का परिचालक को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed