फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी, मेरठ में 52.7 मिमी बरसे बदरा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा माैसम

Fri, 13 Sep 2024 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Sep 2024 11:25 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में पिछले तीन चार दिनों से हो रही बारिश राहत दे रही है। वहीं तापमान काफी कम हो गया है। प्रदूषण में भी कमी आई है। हालांकि विभिन्न शहरों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
Weather Update UP: 24-hour yellow alert issued, Meerut receives 52.7% rainfall
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बुधवार देर शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार देर रात तक जारी रही। मेरठ में मौसम कार्यालय पर 24 घंटे में 52.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। भादो में सावन जैसी झड़ी लग गई है। 

Weather Update UP: 24-hour yellow alert issued, Meerut receives 52.7% rainfall
Rain - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के बाद भी बदरा रुठे दिखे। सावन के शुरुआत में दो-चार दिन बारिश देखने को मिली, लेकिन इसके बाद बादल गरजते रहे, लेकिन बिन बरसे लौट गए। इससे इतर सितंबर के शुरू से ही बारिश देखने को मिली और मानसून के वापस लौटने के दौरान अच्छी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में 52.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Weather Update UP: 24-hour yellow alert issued, Meerut receives 52.7% rainfall
Rain - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री लुढ़कर 25 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे तक का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update UP: 24-hour yellow alert issued, Meerut receives 52.7% rainfall
मेरठ में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह जलभराव होने से जन जीवन हुआ प्रभावित 
बुधवार से शुरू हुई बारिश के कारण पल्लवपुरम क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया। रुड़की रोड समेत विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों में गहरे गड्ढे होने के कारण जलभराव दुपहिया वाहन चालकों को लिए मुसीबत बना रहा। बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी।

विज्ञापन
Weather Update UP: 24-hour yellow alert issued, Meerut receives 52.7% rainfall
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

फसलों को होगा बारिश से लाभ 
लौटते मानसून की यह बारिश में फसलों के लिए संजीवनी है। सब्जी की फसलों के अलावा धान, गन्ने की फसल को लाभ देगी। कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सतेंद्र खारी ने बताया कि किसान खेतों में नाली बनाकर रखे, खेतों में बारिश का पानी रुके नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed