फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP Weather: मेरठ समेत छह जिलों में मूसलाधार बारिश, कई साल का रिकॉर्ड टूटा, यहां हो गई स्कूलों की छुट्टी

Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में तीन दिन से लगातार बारिश जारी है। बृहस्पतिवर को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में कक्षा 12 तक के स्कूलों की शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई है। 

विज्ञापन
West UP Weather: Torrential rain in six districts including Meerut breaks multi-year records
मेरठ में पूरे दिन होती रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इस मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेरठ में तो जुलाई के नौ दिनों में हुई बारिश ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


West UP Weather: Torrential rain in six districts including Meerut breaks multi-year records
मेरठ में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ: 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 33 घंटे में 201.2 मिमी बारिश
मेरठ में लगातार दूसरे दिन रुक-रुककर झमाझम बारिश हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इस बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। जुलाई के नौ दिनों में 201.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा है। सुबह से शाम तक 94.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते दिन में भी आसमान घने बादलों से ढका रहा, जिससे दृश्यता कम हुई और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई जगहों पर लंबा जाम लगा। बारिश से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले 24 घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है।
 
West UP Weather: Torrential rain in six districts including Meerut breaks multi-year records
सहारनपुर के देवबंद का हाल। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर: पांच साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, बाढ़ जैसे हालात
सहारनपुर जिले में 126 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले पांच वर्षों में एक दिन में सबसे ज्यादा हुई बारिश है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। शाकंभरी, मिर्जापुर और बिहारीगढ़ क्षेत्रों में बरसाती नदियां उफान पर आ गईं, जिससे कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। मिर्जापुर क्षेत्र में बरसाती नदी के रपटे में बहे दो बाइक सवार युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
West UP Weather: Torrential rain in six districts including Meerut breaks multi-year records
शामली में बारिश के बीच स्कूल से लौटते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शामली: 84 एमएम बारिश, एक की मौत, कई घायल
शामली जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिले में 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है। थानाभवन में एक आरा मशीन की दीवार और टीन शेड गिरने से मलबे में दबकर आरा मशीन संचालक शाहिद (49) की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे अरमान (17) और नौमान (15) घायल हो गए। कैराना में एक महिला के मकान की कच्ची छत गिर गई। लिसाढ गांव में बिजली के खंभे में करंट आने से एक मवेशी की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
West UP Weather: Torrential rain in six districts including Meerut breaks multi-year records
बागपत में बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
बागपत: घरों की छतें गिरीं, सड़क बही, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बागपत में तीन दिनों से हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। जिवाना गुलियान, रोशनगढ़, बरवाला, सूरजपुर महनवा गांवों में घरों की छतें गिरने से कई लोग घायल हुए। बागपत में भाजपा कार्यालय की दीवार गिर गई, वहीं पूठड गांव में प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरी। कई गांवों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चमरावल-धौली प्याऊ सड़क बह जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार दोपहर तक 24 घंटे में 54 एमएम बारिश दर्ज की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed